डेली करेंट अफेयर्स क्विज 7 अक्टूबर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 7 अक्टूबर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 7 अक्टूबर 2023

प्रश्न 1. किस भारतीय मूल के प्रोफेसर को स्पिनोजा पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया है?

उत्तर – डॉ. जोयीता गुप्‍ता

स्पिनोजा, नीदरलैंड्स का सर्वोच्‍च पुरस्‍कार है, जिससे हाल ही में भारतीय मूल की प्रोफेसर डॉ. जोयीता गुप्‍ता को विज्ञान के क्षेत्र में सम्मानित किया गया है। प्रोफेसर गुप्‍ता के जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में उल्‍लेखनीय कार्य के लिए नीदरलैंड्स के शिक्षा, विज्ञान और संस्‍कृति मंत्री रॉबर्ट‍ डिज्‍ग्राफ ने हेग में आयोजित एक समारोह में उन्हें यह अवार्ड दिया। 

प्रश्न 2. हाल ही में किस दूरसंचार कंपनी ने बेंगलुरु में 6जी लैब सुविधा स्थापित की?

उत्तर – नोकिया

दूरसंचार दिग्गज नोकिया ने बेंगलुरु में कंपनी के वैश्विक आर एंड डी केंद्र में अपनी अत्याधुनिक 6 जी प्रयोगशाला की स्थापना की। लैब के उद्घाटन समारोह में भारत के दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भाग लिया और बताया कि भारत किस तरह से 6जी प्रौद्योगिकी में अग्रणी बनने की आकांक्षा रखता है। नोकिया की 6 जी प्रयोगशाला का उद्देश्य वायरलेस नेटवर्क बुनियादी ढांचे में संवेदन क्षमताओं को पूरी तरह से एकीकृत करना है।

प्रश्न 3. इस वर्ष मणिपुरी भाषा में बाल साहित्य पुरस्कार किसे मिला?

उत्तर – दिलीप नोंगमैथेम

दिलीप नोंग्मैथेम को उनकी पुस्तक इबेम्मा अमासुंग नगाबेम्मा के लिए इस वर्ष के मणिपुरी भाषा में बाल साहित्य पुरस्कार के लिए चुना गया है। इबेम्मा अमासुंग नगाबेम्मा, जो एक कहानी संग्रह है। इसके अलावा मणिपुरी भाषा का साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2023 कवि परशुराम थिंगनम की कृति मातम्गी शेइरेंग 37 (कविता संग्रह) को दिया जाएगा।

प्रश्न 4. हाल ही में किस देश ने बुरेवेस्ट्निक नामक क्रूज मिसाइल लांच की है?

उत्तर – रूस

रूस ने परमाणु ऊर्जा वाली महाशक्तिशाली मिसाइल बुरेवेस्ट्निक (Burevestnik) का सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया है। राष्ट्रपति पुतिन ने मार्च 2018 में इस मिसाइल को विकसित करने की घोषणा की थी। पुतिन की इस घोषणा में किंजल बैलिस्टिक मिसाइल और एवांगार्ड हाइपरसोनिक ग्लाइड भी शामिल थी। रूस की इस मिसाइल में असीमित रेंज, अप्रत्याशित ट्रेडेक्टरी और अवरोधों को बायपास करने की क्षमता है।

प्रश्न 5. किस राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण घोषित किया है?

उत्तर – मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि अब महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण होगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के बाद अब सीधी भर्ती में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण मिलेगा। वन विभाग को छोड़ कर राज्य के सभी विभागों में यह नियम लागू होगा। इसके लिए मध्य प्रदेश सिविल सेवा (महिलाओं की नियुक्त के लिए विशेष उपबंध) नियम 1997 को संशोधित किया गया है। 

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *