विश्व डिस्लेक्सिया जागरूकता दिवस 2023: 8 अक्टूबर

विश्व डिस्लेक्सिया जागरूकता दिवस (World Dyslexia Awareness Day) दुनिया भर में हर साल 8 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिवस डिस्लेक्सिया (Dyslexia) से संबंधित मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाता है और इस रोग के विकार के प्रबंधन के लिए प्रेरित करता है। इसे मनाने का उद्देश्य समावेशिता को बढ़ावा देना, शिक्षा तक पहुंच और डिस्लेक्सिया से पीड़ित व्यक्तियों को उनके सीखने के प्रयासों में सहायता प्रदान करने में प्रभावी रणनीतियों को लागू करना है।

डिस्लेक्सिया (Dyslexia) क्या है?

इसे वाकविकार और अपपठन भी कहा जाता है। यह एक अधिगम विकलांगता है जिसका प्रकटीकरण मुख्य रूप से वाणी या लिखित भाषा के दृश्य अंकन की कठिनाइयों के रूप में होता है। मुख्य रूप से यह एक सामान्य प्रकार का शिक्षण विकार है। यह पीड़ित व्यक्तिकी ठीक से पढ़ने और लिखने की क्षमता को प्रभावित करता है। इससे पीड़ित व्यक्ति धारा प्रवाह रूप से पढ़ और लिख नहीं पाता। डिस्लेक्सिया से ग्रसित व्यक्ति गलती किए बिना पढ़ नहीं पाता और लिखने में भी असमर्थ होता है। डिस्लेक्सिया पीड़ित व्यक्ति हाथ और आंख के समन्वय पर निर्भर कार्यों को करने में परेशानी का सामना करता है। 

विश्व डिस्लेक्सिया दिवस का इतिहास

पहली बार विश्व डिस्लेक्सिया जागरूकता दिवस 8 अक्टूबर 2013 को मनाया गया था। यूरोपीय डिस्लेक्सिया एसोसिएशन (EDA) द्वारा इस दिन की शुरुआत की गई थी ताकि डिस्लेक्सिया के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सकें, डिस्लेक्सिक व्यक्तियों का समर्थन और विश्व स्तर पर समावेशी शिक्षा की वकालत की जा सकें। यह दिवस डिस्लेक्सिया से पीड़ित व्यक्तियों के लिए शैक्षिक सहायता और समावेशिता को प्रोत्साहित करता है। दुनिया भर में इस दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम, कार्यशालाएं और अभियान आयोजित किए जाते हैं।

विश्व डिस्लेक्सिया जागरूकता दिवस के अलावा 2 से 8 अक्टूबर 2023 तक डिस्लेक्सिया जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। अक्टूबर माह को डिस्लेक्सिया मंथ के रूप में ‘स्ट्रॉन्गर टुगेदर’ थीम के साथ मनाया जा रहा है। भारत में दिव्‍यांग व्यक्तियों का सशक्तिकरण विभाग पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके उससे जुड़े संस्थानों के माध्यम से 8 अक्टूबर 2023 को विश्व डिस्लेक्सिया दिवस मना रहा है। भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत यह दिव्‍यांग व्यक्तियों के सभी विकासात्‍मक एजेंडे की देखभाल करने वाला नोडल विभाग है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *