डेली करेंट अफेयर्स क्विज 8 अक्टूबर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 8 अक्टूबर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 8 अक्टूबर 2023

प्रश्न 1. हाल ही में रिलायंस की जियोमार्ट ने किस दिग्गज क्रिकेटर को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया?

उत्तर – एमएस धोनी को 

भारत के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को रिलायंस रिटेल के जियोमार्ट ने अपने ब्रांड एम्बेसडर के रूप में नामित किया है। धोनी को जिओमार्ट के त्योहारी अभियान ‘जियोउत्सव, सेलिब्रेशन ऑफ इंडिया’ में रीब्रांडिंग के साथ जोड़ा गया है। भारत की जीवंत संस्कृति, इसके लोगों और देश के कैलेंडर को चिह्नित करने वाले विभिन्न त्योहारों का जश्न मनाने के लिए जियो उत्सव अभियान को डिज़ाइन किया गया है।

प्रश्न 2. भारतीय वायु सेना दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 8 अक्टूबर

हर साल 8 अक्टूबर को भारत में वायु सेना दिवस मनाया जाता है। यह दिवस भारतीय वायु सेना के कार्यों और देश के लिए वायु सेना के योगदान को चिह्नित करता है। इंडियन एयरफोर्स की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को की गयी थी। 2023 में भारतीय वायु सेना अपना 91वां दिवस मना रही है। 2023 के भारतीय वायु सेना दिवस की थीम “IAF – Airpower Beyond Boundaries” है। 

प्रश्न 3. Asian Games 2023 में किस टीम ने क्रिकेट में गोल्ड जीता?

उत्तर – भारत

चीन के हांगझाऊ में चल रहे 19वें एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट का फाइनल मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच झेजियांग यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी क्रिकेट फील्ड में हुआ। इसमें भारतीय टीम ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तानी टीम ने 18.2 ओवर में 112 रन बनाए। फिर बारिश के चलते मैच दुबारा शुरू नहीं किया जा सका इसलिए विजेता की घोषणा की बेहतर रैंकिंग की वजह से की गई। 

प्रश्न 4. हाल ही में एशिया-पैसिफिक इंस्टीट्यूट फॉर ब्रॉडकास्टिंग डेवलपमेंट (AIBD) जनरल कॉन्फ्रेंस (GC) का अध्यक्ष किसे चुना गया है?

उत्तर – भारत

भारत लगातार तीसरी बार एशिया-पैसिफिक इंस्टीट्यूट फॉर ब्रॉडकास्टिंग डेवलपमेंट (AIBD) जनरल कॉन्फ्रेंस (GC) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। UNESCO के तत्वावधान में AIBD की स्थापना 1977 में की गई थी। यह वर्तमान में 44 देशों में फैले 92 सदस्य संगठनों के साथ एक प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में खड़ा है। इसके सदस्यों में विभिन्न देशों के 26 सरकारी प्रतिनिधि है। 

प्रश्न 5. विश्व कपास दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 7 अक्टूबर

कम विकसित देशों में रोजगार पैदा करने और अर्थव्यवस्थाओं का समर्थन करने में कपास के महत्व को चिह्नित करने के लिए हर साल 7 अक्टूबर को विश्व कपास दिवस मनाया जाता है। विश्व कपास दिवस को मनाने की शुरुआत 2019 में हुई थी। इस दिवस को मनाने का प्रस्ताव उप-सहारा अफ्रीका में चार कपास उत्पादकों ने दिया था। इसमें बेनिन, बुर्किना फासो, चाड और माली शामिल है, इन्हें कॉटन फोर के नाम से जाना जाता है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *