डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 9 जनवरी 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 9 जनवरी 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 9 जनवरी 2023

प्रश्न 1. किस देश ने मधुमक्खियों के लिए दुनिया के पहले टीके के उपयोग को मंजूरी दी है?

उत्तर – अमेरिका ने 

यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (यूएसडीए) ने मधुमक्खियों के लिए दुनिया के पहले टीके के उपयोग को स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह टीका अमेरिकी फुल ब्रूड रोग से होने वाली मौतों को रोकने के लिए विकसित किया गया है। इस टीके को बायोटेक कंपनी डालन एनिमल हेल्थ द्वारा विकसित किया गया है। 

प्रश्न 2. अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 के लिए किस कंपनी को अपना वैश्विक साझेदार बनाया है?

उत्तर – जेएसडब्ल्यू

हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 ओडिशा के भुवनेश्वर-राउरकेला में आयोजित किया जाएगा। यह हॉकी विश्व कप 13 जनवरी से शुरू होगा। इसमें ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, जर्मनी, स्पेन, चिली, नीदरलैंड, इंग्लैंड, वेल्स, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, फ्रांस, कोरिया, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका और जापान की टीमें भाग ले रही है। 

प्रश्न 3. देश के पहले पर्पल फेस्ट का आयोजन कहाँ हुआ?

उत्तर – गोवा में 

भारत के पहले पर्पल फेस्ट का आयोजन 6 से 8 जनवरी तक गोवा में हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य देश में दिव्यांगता के प्रति भेदभाव, कलंक और रूढ़िवादिता जैसी बाधाओं को दूर करना है। इस फेस्ट में ऑल इंडिया ओपन पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप, यूनिफाइड बीच क्रिकेट, ब्लाइंड क्रिकेट और पर्पल आई-रन मैराथन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 

प्रश्न 4. हाल ही में किसने एशियाई प्रशांत डाक संघ के महासचिव के रूप में कार्यभार संभाला?

उत्तर – डॉ विनय प्रकाश सिंह ने

नए साल की शुरुआत से डॉ विनय प्रकाश सिंह ने एशियन पैसिफिक पोस्टल यूनियन (एपीपीयू) के महासचिव का पदभार संभाला है। इसके साथ ही पहली बार कोई भारतीय डाक क्षेत्र में किसी अंतरराष्ट्रीय संगठन का नेतृत्व कर रहा है। डॉ विनय प्रकाश सिंह अगले 4 साल तक यह पद संभालेंगे। 

प्रश्न 5. महाराष्ट्र में ‘सर्वश्रेष्ठ पुलिस इकाई’ का खिताब किसने जीता?

उत्तर – जालना और नागपुर 

महाराष्ट्र में ‘सर्वश्रेष्ठ पुलिस इकाई’ का पुरस्कार जालना जिला पुलिस और नागपुर शहर की पुलिस ने जीता। दोनों शहरों की पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने, आधुनिक तकनीक के उपयोग, सामुदायिक पुलिसिंग और प्रशासन विकसित करने सम्मानित किया गया। जालना पुलिस को क्लास A और नागपुर पुलिस को क्लास B के आधार पर पुरस्कार मिला है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *