डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 10 जनवरी 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 10 जनवरी 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 10 जनवरी 2023

प्रश्न 1. किस केंद्रीय मंत्री ने ‘पूर्वोत्तर कृषि कुंभ-2023’ का उद्घाटन किया?

उत्तर – केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मेघालय में पूर्वोत्तर कृषि कुंभ-2023 का उद्घाटन किया। यह मेला तीन दिन तक आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-आईसीएआर के अनुसंधान परिसर के 49वें स्थापना दिवस समारोह में शरीक हुए थे। 

प्रश्न 2. प्रवासी भारतीय दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 9 जनवरी

यह दिवस भारत के विकास में भारतवंशियों के योगदान को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। इस वर्ष इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन किया गया। 17वें प्रवासी भारतीय दिवस की थीम “प्रवासी: अमृत काल में भारत की प्रगति में विश्वसनीय भागीदार” है।

प्रश्न 3. हाल ही में किसने एसजेवीएन की 1000 मेगावाट की बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी?

उत्तर – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 

सरकारी स्वामित्व वाली ऊर्जा फर्म SJVN लिमिटेड द्वारा अपनी सहायक कंपनी SJVN ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (SGEL) के माध्यम से यह परियोजना कार्यान्वित की जा रही है। यह परियोजना बीकानेर जिले के बांदरवाला गांव के पास 5,000 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही है।

प्रश्न 4. देश का पहला पूरी तरह से डिजिटल बैंकिंग वाला राज्य कौन बना?

उत्तर – केरल

केरल, पूरी तरह से बैंकिंग सेक्टर डिजिटल वाला देश का पहला राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बताया कि राज्य ने अपनी बैंकिंग सेवा को पूरी तरह से डिजिटल कर दिया है। त्रिशूर वर्ष 2021 में राज्य में पूर्ण डिजिटल बैंकिंग लागू करने वाला पहला जिला बना था। 

प्रश्न 5. विश्व हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 10 जनवरी को

यह दिवस हिंदी को अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में प्रस्तुत करने और दुनियाभर में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए वातावरण निर्मित करने मनाया जाता है। भारत में हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। संविधान सभा ने 14 सितंबर, 1946 को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया था।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *