डेली करेंट अफेयर्स क्विज 9 सितम्बर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 9 सितम्बर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 9 सितम्बर 2023

प्रश्न 1. इस वर्ष द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास वरुण के कौनसे संस्करण का आयोजन किया गया?

उत्तर – 21वें

हाल ही में भारत और फ्रांस की नौसेनाओं के मध्य द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास वरुण-23 के 21वें संस्करण के दूसरे चरण का आयोजन किया गया। अभ्यास का पहला चरण 16 से 20 जनवरी तक भारत के पश्चिमी तट पर आयोजित किया गया था। दोनों देशों के मध्य इस अभ्यास की शुरुआत 1993 में की गई थी। इस अभ्यास का नाम ‘वरुण’ वर्ष 2001 में रखा गया था। 

प्रश्न 2. महिला फैशन ब्रांड W ने किस अभिनेत्री को अपना ब्रांड एंबेसडर चुना है? 

उत्तर – अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा हाल ही में महिलाओं के फैशन ब्रांड W की ब्रांड एंबेसडर बनी है। फैशन ब्रांड W इस साझेदारी के साथ अपने उच्च-डेसिबल उत्सव अभियान को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। अनुष्का शर्मा भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी है। अनुष्का ने वर्ष 2008 में ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसमें शाहरुख खान मुख्य अभिनेता थे। 

प्रश्न 3. देश का पहला अंडरग्राउंड पॉवर ट्रांसफार्मर कहाँ स्थापित किया गया है?

उत्तर – बेंगलुरु में

ऊर्जा मंत्री केजे जॉर्ज ने बेंगलुरु शहर में अंडरग्राउंड ट्रांसफार्मर सेंटर का उद्घाटन किया है। यह शहर के बिजली वितरण बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अग्रणी परियोजना में 1.98 करोड़ रुपये के बजट के साथ 500 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। यह परियोजना बैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (BESCOM) और बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) के बीच एक सहयोगी प्रयास है।

प्रश्न 4. किस देश में भारत ने अपना दूतावास स्थापित करने की घोषणा की है?

उत्तर – तिमोर-लेस्ते में

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आसियान-भारत समिट के दौरान तिमोर-लेस्ते में अपना दूतावास खोलने की घोषणा की है। यह भारत और तिमोर-लेस्ते के राजनयिक संबंधों के संबंध में एक महत्वपूर्ण घोषणा है। यह दूतावास तिमोर-लेस्ते की राजधानी दिली में स्थापित किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने जकार्ता, इंडोनेशिया में आयोजित वार्षिक आसियान-भारत शिखर सम्मेलन कार्यवाही की सह-अध्यक्षता की थी।

प्रश्न 5. विश्व फिजियोथेरेपी दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 8 सितंबर

हर साल 8 सितंबर को विश्व फिजियोथेरेपी दिवस मनाया जाता है। यह दिवस स्वास्थ्य-कल्याण को बढ़ावा देने में भौतिक चिकित्सा और फिजियोथेरेपिस्ट के महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाता है। 2023 के विश्व फिजियोथेरेपी दिवस की थीम “Prevention and Management of Osteoarthritis” है। वर्ष 1996 में वर्ल्ड कंफेडरेशन फॉर फिजिकल थेरेपी ने इस दिवस को स्थापित किया था। इस दिवस के लिए 8 सितंबर का चयन विश्व फिजियोथेरेपी ग्रुप की स्थापना को दर्शाने के लिए किया गया है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *