डेली करेंट अफेयर्स क्विज 8 सितम्बर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 8 सितम्बर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 8 सितम्बर 2023

प्रश्न 1. भारत का पहला सोलर नगर कौन बना है?

उत्तर – सांची

सांची, मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित है। विश्व धरोहर स्थल सांची के पास 3 मेगावाट सोलर क्षमता है, जो वार्षिक कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को 13,747 टन तक कम कर करने में मदद करती है। इस क्षमता के साथ साँची भारत का पहला सोलर सिटी बन गया है। सांची के हर घर ने सौर ऊर्जा को अपनाया है। इससे साँची को बिजली व्यय पर ₹ 7.68 करोड़ की वार्षिक बचत में मदद मिलेगी। 

प्रश्न 2. हाल ही में किसने दूरसंचार विभाग के सचिव के रूप में कार्यभार संभाला है?

उत्तर – नीरज मित्तल

नीरज मित्तल, 1992 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी है। हाल ही में मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने मित्तल को दूरसंचार विभाग में सचिव नियुक्त किया है। वर्तमान में वे तमिलनाडु के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त हैं। इससे पहले वे विश्व बैंक समूह में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दी है।

प्रश्न 3. 2023 में मिस इंटरनेशनल इंडिया का ताज किसने जीता?

उत्तर – प्रवीणा अंजना 

प्रवीणा अंजना, पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है। उदयपुर की रहने वाली 23 वर्षीय प्रवीणा अंजना मिस इंटरनेशनल इंडिया 2023 बन गई है। वे अब अक्टूबर में जापान में मिस इंटरनेशनल पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। हर साल जापान में मिस इंटरनेशनल पेजेंट का आयोजन किया जाता है। यह दुनिया की सबसे प्रसिद्ध सौंदर्य प्रतियोगिताओं में से एक है। बचपन से ही मॉडलिंग और सौंदर्य में रूचि रखने वाली प्रवीणा अंजना एक कुशल शास्त्रीय नर्तक भी है। 

प्रश्न 4. अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 8 सितंबर

मानव अधिकारों के लिए साक्षरता के महत्व को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है। हर साल 8 सितंबर को मनाया जाने वाला यह दिवस साक्षर और सतत समाज को बढ़ावा देता है। इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस को ‘Promoting literacy for a world in transition: Building the foundation for sustainable and peaceful societies’ थीम के तहत मनाया जा रहा है। 

प्रश्न 5. किस देश ने चाँद पर पहुँचने के लिए ‘मून स्नाइपर’ मिशन को लॉन्च किया है?

उत्तर – जापान

जापान ने अपने स्वदेशी रॉकेट H-IIA के द्वारा ‘मून स्नाइपर’ मिशन को लॉन्च किया है। इसकी लैंडिंग फरवरी 2024 में होगी, जिसके साथ जापान चाँद पर उतरने वाला दुनिया का 5वां देश बन जाएगा। जापान के इस मिशन का बजट 10 करोड़ डॉलर है। इससे पहले चाँद पर सफल लैंडिंग के लिए जापान के 2 मिशन फैल हो गए है। 

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *