विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2024, फिनलैंड लगातार सातवें वर्ष दुनिया का सबसे खुशहाल देश

संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2024 में फिनलैंड को विश्व का सबसे खुशहाल देश माना गया है।

हाल ही में, संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी की हुई वार्षिक (2024 की) ‘विश्व खुशहाली रिपोर्ट’ में ‘फिनलैंड’ को विश्व का सबसे खुशहाल देश माना गया है। संयुक्त राष्ट्र की ‘वर्ल्ड हैपीनेस रिपोर्ट’ में भारत जैसे विकासशील देश का स्थान पिछले वर्ष की रिपोर्ट का अनुसरण करता है। 

विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2024 के मुख्य बिंदु

  • फिनलैंड लगातार सातवें वर्ष दुनिया का सबसे खुशहाल देश बना है।
  • खुशहाल देशों की रैंकिंग में फिनलैंड के बाद डेनमार्क, आइसलैंड और स्वीडन है।
  • विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2024 में भारत का 126वां स्थान है। भारत वर्ष 2023 में भी इसी रैंक पर था।
  • खुशहाली सूचकांक में भारत के अलावा अन्य एशियाई देश चीन 60वें, नेपाल 93वें, पाकिस्तान 108वें, म्यांमार 118वें, श्रीलंका 128वें और बांग्लादेश 129वें स्थान पर है।
  • रैंकिंग में अमेरिका को 23वें और जर्मनी 24वें स्थान पर रखा हुआ है। जबकि, कोस्टा रिका 12वें और कुवैत 13वें स्थान पर हो कर शीर्ष 20 देशों में शामिल है। 
  • विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2024 में अफगानिस्तान को सबसे निचले पायदान पर रखा गया है। 

लगातार सात वर्षों से फिनलैंड शीर्ष पर कैसे?

पिछले सात वर्षों की वर्ल्ड हैपीनेस रिपोर्ट में एक चीज कॉमन है, जो है फिनलैंड का स्थान। फ़िनलैंड, विश्व खुशहाली रिपोर्ट में लगातार 7 वर्षों से शीर्ष पर है। इसके पीछे का मुख्य कारण वहाँ के लोगों का अपनी मदर नेचर के साथ जुड़ाव माना गया है। इस नॉर्डिक देश के लोग हेल्दी वर्क-लाइफ को फॉलो करते हैं। वे आर्थिक तरक्की अलावा बाकी जीवन में भी खुशियां ढूंढते हैं। उनके द्वारा सरकारी संस्थाओं पर भरोसा, सामाजिक सुरक्षा, अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं फ़िनलैंड को शीर्ष पर आने में मदद करती है। इस तरह फ़िनलैंड अमेरिका, चीन, जर्मनी जैसे बड़े देशों से इस मामले में आगे हैं। 

FAQs

संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी वार्षिक (2024 की) विश्व खुशहाली रिपोर्ट में विश्व का सबसे खुशहाल देश कौन है?

फिनलैंड

वर्ल्ड हैपीनेस रिपोर्ट 2024 में भारत कौनसे स्थान पर हैं?

126वें

खुशहाली सूचकांक में पाकिस्तान का स्थान क्या है?

पाकिस्तान 118वें स्थान पर है।

वार्षिक विश्व खुशहाली रिपोर्ट में सबसे निचले पायदान पर कौनसा देश है?

अफगानिस्तान

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *