ट्रांसजेंडरों को समर्पित भारत की पहली ओपीडी का शुभारंभ

डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ने सेवा पखवाड़ा की शुरुआत पर ट्रांसजेंडरों को समर्पित भारत की पहली आउट पेशेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) का शुभारंभ किया। इस ओपीडी में ट्रांसजेंडर लोगों को मुफ्त इलाज, निःशुल्क जांच और लिंग परिवर्तन से संबंधित जैसी सर्जरी वाली अन्य सुविधाएं मिलेगी। 

इस OPD के उद्घाटन समारोह की अगुवाई आरएमएल अस्पताल के निदेशक डॉ. (प्रो.) अजय शुक्ला ने की। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल की यह पहल ट्रांसजेंडर्स को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच बनाने में मदद करेगी। आमतौर पर इस समुदाय द्वारा भेदभाव के डर और सामाजिक उदासीनता के कारण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

ट्रांसजेंडरों को समर्पित भारत की पहली ओपीडी में उन्हें निम्नलिखित सुविधाएं प्रदान की जाएंगी:

  • मुफ्त में इलाज, जांच और लिंग परिवर्तन सर्जरी की जाएगी।
  • प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 2 से 4 बजे तक ट्रांसजेंडरों के लिए स्‍पेशियलिटी ओपीडी क्लिनिक खुला रहेगा।
  • इन क्लीनिकों की सुचारू प्रक्रिया की सुविधा प्रदान करने के लिए अलग ओपीडी पंजीकरण काउंटर स्थापित किए जाएंगे।
  • क्लिनिको-मनोवैज्ञानिक आकलन के साथ एंडोक्रिनोलॉजी सुविधा।
  • विभिन्न सर्जरियों के लिए प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा प्रदान की जाएगी। 
  • त्वचा विज्ञान की सुविधा।
  • विभिन्न प्रकार के रोगों के लिए मेडिसिन व चिकित्सक की सुविधा।
  • संबंधित समस्याओं के लिए मूत्रविज्ञान सुविधा।
  • बाल चिकित्सा की सुविधा भी दी जाएगी।
  • लिंग तटस्थ/ट्रांसजेंडर के लिए अलग शौचालय की सुविधा।
  • अन्य सभी संबंधित रक्त जांच।

ट्रांसजेंडर समुदाय ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल द्वारा शुरू की गई भारत की पहली आउट पेशेंट डिपार्टमेंट ( ओपीडी ) सुविधा की सराहना की है। यह पहल अब उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित नहीं रहेगी और वे भी सामान्य लोगों की तरह स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे। 

सेवा पखवाड़ा क्या है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73 वें जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत कई तरह की योजनाओं और सुविधाओं को लांच किया जाएगा। ट्रांसजेंडरों को समर्पित भारत की पहली ओपीडी का शुभारंभ भी सेवा पखवाड़े में किया गया है। इसके अलावा पीएम मोदी ने पीएम विश्वकर्मा योजना को लांच किया है। अब 18 सितंबर को महारक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सीएचसी और पीएचसी पर 23 और 24 सितंबर को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *