भारत-घाना संयुक्त व्यापार समिति का चौथा सत्र अकरा में सम्‍पन्‍न

वाणिज्य विभाग में अपर सचिव के नेतृत्व में भारत-घाना संयुक्त व्यापार समिति (JTC) का चौथा सत्र 2 से 3 मई, 2024 तक अकरा में सम्‍पन्‍न हुआ।

भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग में अपर सचिव के नेतृत्व में भारत से सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने घाना गणराज्य में भारत के उच्चायुक्त, श्री मनीष गुप्ता और वाणिज्य विभाग में आर्थिक सलाहकार सुश्री प्रिया पी. नायर के साथ 2 से 3 मई, 2024 तक अकरा में अपने घाना समकक्षों के साथ एक संयुक्त व्यापार समिति (JTC) की बैठक सम्पन्न हुई। 

भारत-घाना संयुक्त व्यापार समिति के चौथे सत्र के मुख्य बिंदु 

  • दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों की समीक्षा की और आगे के विस्तार के लिए अप्रयुक्त विशाल क्षमता को स्वीकार किया। 
  • दोनों पक्ष 6 महीने की अवधि के भीतर घाना के घाना इंटरबैंक भुगतान और निपटान प्रणाली (जीएचआईपीएसएस) पर राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) के संचालन की दिशा में काम करने पर सहमत हुए। 
  • दोनों पक्षों ने डिजिटल सुधार उपायों पर एक समझौता ज्ञापन (MoU) की संभावनाओं के संबंध में चर्चा की।
  • स्थानीय मुद्रा निपटान प्रणाली और अफ्रीकी महाद्वीपीय मुक्त व्यापार समझौते (AFCFTA) द्वारा पेश किए गए अवसरों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
  • दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार के साथ-साथ पारस्परिक रूप से लाभकारी निवेश को बढ़ाने के लिए अनेक प्रमुख क्षेत्रों की पहचान की। 

भारत और घाना के बीच संबंध 

  • राजनैतिक संबंध: भारत ने घाना की आजादी के बाद से ही 1957 में उसके साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए थे। भारत ने घाना की स्वतंत्रता संघर्ष की भी सराहना की थी।
  • व्यापारिक संबंध: भारत और घाना के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 4 बिलियन अमरीकी डॉलर का है। भारतीय कंपनियां घाना में तेल और गैस, खनन, आईटी, खुदरा और अन्य क्षेत्रों में निवेश कर रही हैं।
  • ऊर्जा सहयोग: भारतीय तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC Videsh) घाना के तटीय इलाके में तेल और गैस अन्वेषण गतिविधियों में शामिल है।
  • भारतीय समुदाय: लगभग 7,000 भारतीय समुदाय के लोग घाना में रहते और कारोबार करते हैं, जो दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
  • घाना अफ़्रीका क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक भागीदार है। वर्ष 2022-23 में भारत और घाना के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2.87 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा। 
  • भारत-घाना जेटीसी के चौथे सत्र के विचार-विमर्श सौहार्दपूर्ण और दूरदर्शी थे, जो दोनों देशों के बीच सौहार्दपूर्ण और विशेष संबंधों का संकेत था। लंबित मुद्दों के समाधान, व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने में अधिक सहयोग के प्रति उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली।

घाना के बारे में 

  • घाना पश्चिम अफ्रीका का एक महत्वपूर्ण देश है। 
  • घाना गिनी की खाड़ी के तट पर स्थित है और लगभग 238,535 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला हुआ है।
  • राजधानी: अकरा
  • घाना की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि, खनन और सेवा क्षेत्रों पर निर्भर है। यह कोको निर्यात करने वाला विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है।
  • घाना सोने, मैंगनीज और बॉक्साइट का एक प्रमुख उत्पादक है। तेल और प्राकृतिक गैस भी घाना की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण हैं।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *