नई दिल्ली में खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड (काबिल) के पंजीकृत कार्यालय का उद्घाटन

खान मंत्रालय के सचिव श्री वीएल कांथा राव द्वारा नई दिल्ली में खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड (काबिल) के पंजीकृत कार्यालय का उद्घाटन किया गया है।

हाल ही में, खान मंत्रालय के सचिव श्री वीएल कांथा राव द्वारा नई दिल्ली में खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड (काबिल) के पंजीकृत कार्यालय का उद्घाटन किया गया है।

मुख्य बिंदु 

  • काबिल के कार्यालय का उद्घाटन, भारत की खनिज सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस प्रयासों के एक नए युग का प्रतीक है। 
  • काबिल “मेक इन इंडिया”, “विकसित भारत” और शुद्ध शून्य उत्सर्जन उद्देश्यों के अनुरूप महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों के क्षेत्र में भारत के विकास और आत्मनिर्भरता को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • 15 जनवरी, 2024 को CAMYEN के साथ एक अन्वेषण और विकास समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये थे। इस समझौते से काबिल को अर्जेंटीना में पांच लिथियम ब्लॉकों के विशेष अन्वेषण अधिकार प्रदान किए ।
  • G2G समझौता ज्ञापन (खान मंत्रालय और डीएसआईआर के मध्य ) और B2B MoU (काबिल और CMO के मध्य ) पर हस्ताक्षर करके भारत ऑस्ट्रेलिया के साथ भी सहयोगी बन गया है, जो लिथियम (विश्व का लगभग 47% शीर्ष उत्पादक) और कोबाल्ट (विश्व का लगभग 3% चौथा सबसे बड़ा उत्पादक) का अग्रणी उत्पादक है।

खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड (काबिल) के बारे में 

  • स्थापना: वर्ष 1972
  • भारत सरकार के खान मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में काम करने वाला एक नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। 
  • काबिल वर्तमान में विश्व भर में 30 से अधिक देशों में सक्रिय रूप से कार्यरत है और तांबा, जस्ता, कोयला, बॉक्साइट, लौह अयस्क और मैंगनीज जैसे महत्वपूर्ण खनिजों के अन्वेषण और उत्खनन में शामिल है। 
  • मुख्यालय: हैदराबाद 

मुख्य कार्य और उद्देश्य 

  • विदेशों में खनिज अन्वेषण और उत्खनन गतिविधियों में संलग्न होना और भारत के लिए महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति सुनिश्चित करना।
  • एकीकृत खनन और खनन आधारित उद्योगों को बढ़ावा देना।
  • प्राकृतिक संसाधनों के विकास और दोहन में तकनीकी और व्यावसायिक सहायता प्रदान करना।
  • विदेशी संस्थाओं के साथ संयुक्त उद्यम गठित करना और विदेशी खनिज परियोजनाओं में निवेश करना।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *