भारत-केन्या द्विपक्षीय बैठक आयोजित

कार्मिक प्रशासन और शासन में नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस और केन्या स्कूल ऑफ गवर्नेंस के माध्यम से भारत-केन्या द्विपक्षीय बैठक आयोजित की गई।

हाल ही में, कार्मिक प्रशासन और शासन में सहयोग के लिए भारत-केन्या द्विपक्षीय बैठक आयोजित की गई है।

भारत-केन्या द्विपक्षीय बैठक के मुख्य बिंदु 

  • बैठक में दोनों पक्षों ने क्षमता निर्माण कार्यक्रमों पर बल देते हुए कार्मिक प्रशासन और शासन में नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस (NCGG) और केन्या स्कूल ऑफ गवर्नेंस (KSJ) के माध्यम से भारत-केन्या द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की गई।
  • द्विपक्षीय बैठक में NCGG और KSJ के मध्य सहयोग के क्षेत्र की रूपरेखा पर चर्चा हुई।
  • सहयोग के क्षेत्रों में NCGG में केन्या के वरिष्ठ अधिकारियों की क्षमता निर्माण की परिकल्पना की गई है। 
  • भारतीय पक्ष द्वारा “अधिकतम शासन-न्यूनतम सरकार” नीति को लागू करने में भारत सरकार द्वारा की गई प्रगति को सीपीजीआरएएमएस सुधारों के कार्यान्वयन, राष्ट्रीय ई-सेवा वितरण आकलन का उपयोग करके ई-सेवाओं की बेंचमार्किंग, लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कारों द्वारा योग्यता की मान्यता के उदाहरणों द्वारा प्रस्तुत किया गया ।
  • NCGG की गतिविधियों और उपलब्धि पर एक विस्तृत प्रस्तुति भी दी गई। 
  • केन्याई पक्ष ने केन्याई सिविल सेवकों के क्षमता निर्माण कार्यक्रम में KSJ की भूमिका प्रस्तुत की।

नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस (NCGG) के बारे में 

  • यह एक स्वायत्त संस्थान है।
  • जिसकी स्थापना भारत सरकार द्वारा वर्ष 2014 में की गई थी। 
  • यह संस्था गुड गवर्नेंस (सुशासन) को बढ़ावा देने और लोक प्रशासन में सुधार लाने के लिए कार्य करता है। 
  • इसका मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य स्तर पर गुड गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों को बढ़ावा देना है। यह नीतियों और कार्यान्वयन में सुधार के लिए अनुसंधान और विश्लेषण करता है।
  • NCGG गुड गवर्नेंस पर जागरूकता फैलाता है, क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करता है, सर्वोत्तम प्रथाओं का प्रचार-प्रसार करता है और सुशासन के लिए राज्य चार्टरों को विकसित करता है।

केन्या स्कूल ऑफ गवर्नमेंट (KSG) के बारे में 

  • यह केन्या की एक प्रमुख शैक्षणिक संस्था है जो लोक प्रशासन, नीति निर्माण और शासन प्रणालियों पर केंद्रित है। 
  • यह संस्था केन्या में सरकारी अधिकारियों और राजनीतिक नेतृत्व को प्रशिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 
  • KSG की स्थापना वर्ष 2012 में की गई थी। इसे पूर्व में केन्या इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (KIA) के रूप में जाना जाता था।
  •  इसका मुख्य उद्देश्य केन्या और अन्य अफ्रीकी देशों में सार्वजनिक नीति, शासन और प्रबंधन में मानव संसाधन का विकास करना है।

केन्या गणराज्य

  • भौगोलिक स्थिति: केन्या पूर्वी अफ्रीका में स्थित है और इसकी सीमाएं इथियोपिया, सोमालिया, दक्षिण सूडान, उगांडा और तंजानिया से लगती हैं। 
  • प्राकृतिक विरासत: केन्या में महान अफ्रीकी झीलें, करिबाव राष्ट्रीय उद्यान, अंबोसेली राष्ट्रीय उद्यान और माउंट केन्या जैसी प्राकृतिक विरासत स्थलों है।
  • राष्ट्रपति: विलियम रुटो
  • राजधानी: नैरोबी
  • मुद्रा: केन्याई शिलिंग

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *