पीआईबी ने आम चुनाव 2024 से जुड़ी जानकारी के लिए एक मीडिया सुविधा पोर्टल का शुभारंभ किया

पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने आम चुनाव 2024 की रिपोर्टिंग करने वाले मीडिया कर्मियों के लिए समग्र सुविधा पोर्ट के रूप में विभिन्न

हाल ही में, पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने आम चुनाव 2024 की रिपोर्टिंग करने वाले मीडियाकर्मियों के लिए समग्र ‘सुविधा पोर्टल’ के रूप में विभिन्न विशेषताओं से लैस एक माइक्रोसाइट https://pib.gov.in/elect2024/index.aspx की शुरुआत की है। 

मीडिया सुविधा पोर्टल की विशेषताएं

  1. एक डिजिटल फ्लिप बुक: इसमें विभिन्न विश्लेषण और डेटा पर आधारित फीचरों का समावेश होगा। मीडियाकर्मी इसका उपयोग अपने लेख के लिए कर सकते हैं।
  2. लिंक के माध्यम से पत्रकार ECI के वेबसाइट के प्रासंगिक हिस्सों तक जा सकते हैं।
  3. विभिन्न इन्फोग्राफिक्स को संदर्भ के रूप में प्रदान किया गया है और इससे डेटा को समझना आसान हो जाता है।
  4. आम चुनाव 2024 के विभिन्न चरणों के कार्यक्रम तैयार संगणक (रेकनर) के रूप में प्रदान किए गए हैं।
  5. इसमें निर्वाचन आयोग (ECI) की अधिसूचनाओं के बारे में अपडेट वास्तविक समय के आधार पर अपलोड किए जाते हैं।
  6. राष्ट्रीय और राज्य स्तर के निर्वाचन आयोग (ECI) के अधिकारियों के बारे में जानकारी दी गई है।
  7. मीडिया गाइड सहित ECI के विभिन्न निर्देशों का एक सार-संग्रह आसानी से उपलब्ध कराया गया है।
  8. मीडियाकर्मियों को अद्यतन घटनाक्रमों से अवगत कराया जाएगा।

भारत निर्वाचन आयोग

  • स्थापना: 25 जनवरी,1950
  • यह एक स्‍वायत्त संवैधानिक प्राधिकरण है जो भारत में संघ एवं राज्‍य निर्वाचन प्रक्रियाओं का संचालन करने के लिए उत्तरदायी है।
  • यह निकाय भारत में लोक सभा, राज्‍य सभा, राज्‍य विधान सभाओं, देश में राष्‍ट्रपति एवं उप-राष्‍ट्रपति के पदों के लिए निर्वाचनों का संचालन करता है।
हाल ही में किसने आम चुनाव 2024 से जुड़ी जानकारी के लिए एक मीडिया सुविधा पोर्टल का शुभारंभ किया?

पीआईबी ने।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *