मौसम विज्ञान और समुद्र विज्ञान (मेटोक) सेमिनार ‘मेघयान-24’

विश्व मौसम विज्ञान दिवस समारोह के तहत दक्षिणी नौसेना कमान में मेटोक (मौसम विज्ञान और समुद्र विज्ञान) सेमिनार 'मेघयान-24' आयोजित किया गया।

विश्व मौसम विज्ञान दिवस समारोह के तहत दक्षिणी नौसेना कमान में मेटोक (मौसम विज्ञान और समुद्र विज्ञान) सेमिनार ‘मेघयान-24’ आयोजित किया गया। नौसेना समुद्र विज्ञान और मौसम विज्ञान स्कूल (SNOM) और भारतीय नौसेना मौसम विज्ञान विश्लेषण केंद्र (INMC) ने 28 मार्च 2024 को यह सेमिनार आयोजित किया। 

मेघयान-24 सेमिनार के मुख्य बिंदु

  • मेघयान सेमिनार वर्ष 2024 के लिए थीम -‘एट द फ्रंटलाइन ऑफ़ क्लाइमेट एक्शन’।
  • सेमिनार में भारतीय नौसेना महासागर सूचना प्रणाली केंद्र (INCOIS), हैदराबाद के वैज्ञानिक डॉ. टीवीएस उदय भास्कर और नेशनल सेंटर फॉर मीडियम रेंज फोरकास्टिंग (NCMRWFएन), नई दिल्‍ली के वैज्ञानिक ‘जी’ डॉ. राघवेंद्र आश्रित ने प्रस्तुतियां दीं। 
  • वैज्ञानिकों के अनुसार अपनाई गई नवीनतम तकनीकों और राष्ट्रीय स्तर पर नीति निर्माताओं को निर्णय लेने में मदद करने के लिए जलवायु डेटा की संगणना के बारे में बताया।
  • सेमिनार में METOC इनपुट/पूर्वानुमान प्रदान करने में भारतीय नौसेना और भारतीय वैज्ञानिक संगठनों द्वारा अपनाई गई नवीनतम तकनीकों और ‘नौसेना संचालन पर मौसम और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव’ के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गईं।
  • सेमिनार ने मौसम एवं जलवायु सेवाओं पर ज्ञान और विस्‍तृत जानकारी साझा करने के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य किया।
  • इस कार्यक्रम में दक्षिणी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ रियर एडमिरल उपल कुंडू, नौसेना मुख्यालय के कमोडोर (एनओएम), कमांडर अभिनव बर्वे और श्री मिरेन करमता, निदेशक, बीआईएसएजी ने हिस्सा लिया। 

नोट: इस अवसर पर मौसम संबंधी जानकारी और पूर्वानुमान प्रसारित करने के लिए एक स्वदेशी मोबाइल एप्लिकेशन इन्‍द्र (इंडियन नेवल डायनेमिक रिसोर्स फॉर वेदर एनालिसिस) की भी शुरुआत की गई। एप्लिकेशन को भारतीय नौसेना के नौसेना समुद्र विज्ञान और मौसम विज्ञान निदेशालय के समन्वय में बीआईएसएजी (भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना विज्ञान संस्थान) द्वारा विकसित किया गया है। 

विश्व मौसम विज्ञान दिवस

  •  प्रतिवर्ष 23 मार्च को मनाया जाता है।
  • 23 मार्च सन 1950 को विश्व मौसम संगठन संयुक्त राष्ट्र के एक विभाग के रूप में स्थापित हुआ।
  • उद्देश्य : लोगों को मौसम विज्ञान और इसमें हो रहे निरंतर बदलाव के बारे में जागरुक करना है। 
  • वर्ष 2024 में ‘विश्व मौसम विज्ञान दिवस’ का विषय “जलवायु कार्रवाई की अग्रिम पंक्ति में” (At the frontline of climate action) है।
  • मुख्यालय- जेनेवा
मौसम विज्ञान और समुद्र विज्ञान (मेटोक) सेमिनार का नाम क्या है?

मेघयान-24

मेटोक (मौसम विज्ञान और समुद्र विज्ञान) सेमिनार ‘मेघयान-24’ कब आयोजित किया गया?

28 मार्च 2024 को।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *