वित्त वर्ष 2024 में खनिज क्षेत्र में रिकॉर्ड उत्पादन

वित्त वर्ष 2024 में प्रमुख खनिजों और एल्युमीनियम धातु के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह रिकॉर्ड उत्पादन लगभग 8.0 प्रतिशत है। 

वित्त वर्ष 2024 में प्रमुख खनिजों और एल्युमीनियम धातु के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह रिकॉर्ड खनिज उत्पादन लगभग 8.0 प्रतिशत से भी अधिक है। 

2024 में खनिज उत्पादन में वृद्धि

  • फरवरी 2024 में खनिज उत्पादन का सूचकांक 139.6 था, जो फरवरी 2023 की तुलना में 8.0 प्रतिशत अधिक है। 
  • वित्त वर्ष 2014 के अप्रैल-फरवरी की 11 महीने की अवधि के लिए इस सूचकांक की संचयी वृद्धि पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 8.2 प्रतिशत अधिक रही है।
  • पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में फरवरी 2024 के दौरान सकारात्मक वृद्धि दिखाने वाले कुछ गैर-ईंधन खनिज हैं – बॉक्साइट, क्रोमाइट, तांबा सान्द्र, सोना, जस्ता सान्द्र, मैंगनीज अयस्क, फॉस्फोराइट, हीरा, ग्रेफाइट (आर.ओ.एम.), चूना पत्थर, मैग्नेसाइट, आदि।
  • मूल्य के आधार पर, कुल एमसीडीआर खनिज उत्पादन में लौह अयस्क और चूना पत्थर की सम्मिलित हिस्सेदारी लगभग 80 प्रतिशत है। 
  • आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024 में देश में इन प्रमुख खनिजों के उत्पादन में उच्च वृद्धि दर्ज की गयी है। 

लौह अयस्क में वृद्धि

  • वित्त वर्ष 2023 के दौरान अप्रैल-फरवरी की 11 महीने की अवधि के लिए लौह अयस्क का उत्पादन 230 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) रहा था, जो वित्त वर्ष 24 की समान अवधि के दौरान 9.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 252 एमएमटी हो गया है। 
  • अनुमान के अनुसार वित्त वर्ष 2024 में लौह अयस्क का उत्पादन वित्त वर्ष 2023 के 258 एमएमटी के उत्पादन के रिकॉर्ड को तोडेगा। 
  • वित्त वर्ष 2023 अप्रैल-फरवरी की 11 महीने की अवधि के लिए चूना पत्थर का उत्पादन 366 एमएमटी से बढ़कर वित्त वर्ष 2024 में 11.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 407 एमएमटी हो गया है और वित्त वर्ष 2023 में 406.5 एमएमटी के पूरे वर्ष के उत्पादन रिकॉर्ड को पार कर चुका है।

एल्युमीनियम धातु उत्पादन में वृद्धि

  • अलौह धातु क्षेत्र में, प्राथमिक एल्युमीनियम धातु का उत्पादन वित्त वर्ष 2023 के दौरान अप्रैल-फरवरी की 11 महीने की अवधि के लिए 37.11 लाख टन (एलटी) रहा था, जो बढ़कर वित्त वर्ष 2024 के दौरान 2.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 38.02 एलटी हो गया है।
  • संभावना है कि वित्त वर्ष 2024 में प्राथमिक एल्युमीनियम का पूरे वर्ष का उत्पादन वित्त वर्ष 2013 के 40.73 एलटी के उत्पादन रिकॉर्ड को तोड़ देगा।

नोट 

  • भारत विश्व में दूसरा सबसे बड़ा एल्युमीनियम उत्पादक, तीसरा सबसे बड़ा चूना पत्थर उत्पादक और चौथा सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक है।
  • लौह अयस्क और चूना पत्थर के उत्पादन में स्वस्थ वृद्धि उपयोगकर्ता उद्योगों – इस्पात और सीमेंट – में मजबूत मांग की स्थिति को दर्शाती है। 
  • एल्युमीनियम में उच्च वृद्धि के साथ, ये विकास रुझान ऊर्जा, अवसंरचना, निर्माण, वाहन और मशीनरी जैसे उपयोगकर्ता क्षेत्रों में मजबूत आर्थिक गतिविधि को दर्शाती है।

FAQs

विश्व में दूसरा सबसे बड़ा एल्युमीनियम उत्पादक देश है?

भारत

फरवरी 2024 तक खनिज उत्पादन में कितनी वृद्धि हुई?

8.0 प्रतिशत से अधिक

भारत लौह अयस्क उत्पादक देश के रूप में कौनसे नंबर पर है?

चौथे

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *