काला अमरूद: विशेषताएं, खेती, उत्पादन आदि के बारे में

काला अमरूद (black guava fruit) जिसे अमरुद का बादशाह कहा जाता है। काले अमरूद को बिहार कृषि विश्वविद्यालय में विकसित किया गया है

काला अमरूद (black guava fruit) जिसे अमरुद का बादशाह कहा जाता है। काले अमरूद को बिहार कृषि विश्वविद्यालय में विकसित किया गया है और भागलपुर (बिहार) में इसकी पहली बार खेती की गयी थी। यह अमरूद बाहर से काला और अंदर से लाल रंग का होता है।

इसके पेड़, फूल तथा पत्तियां भी हल्के काले रंग की होती हैं। आइए जानते हैं इसकी विशेषताएं, खेती, उत्पादन आदि के बारे में:

काले अमरूद की विशेषताएं 

  • यह एक औषधीय फल है।
  • इसकी पत्तियां और अंदर गूदे का रंग गहरा लाल होता है। 
  • फल का वजन लगभग 100 ग्राम तक होता है।
  • काले अमरूद में एंटीऑक्सीडेंट सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है। 
  • इसके अंदर विटामिन-A , विटामिन-B , विटामिन C , कैल्शियम और आयरन के साथ मल्टीविटामिन तथा मिनरल्स पाए जाते हैं। 
  • इसके सेवन करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है।
  • काले अमरुद में पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है।

खेती

  • ठंडा और शुष्क तापमान होना चाहिये।
  • काले अमरूद की खेती दोमट मिट्टी में उपयुक्त रहती है। 
  • इसमें यूरिया अथवा एथेफॉन-यूरिया स्प्रे की उच्च सांद्रता का इस्तेमाल किया जाता है।

उत्पादन

  • काले अमरुद का उत्पादन भारत के उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में किया जाता है। 
  • भारत अमरूद के उत्पादन में दूसरे स्थान पर है।

अमरूद के बारे में 

  • अमरूद की उत्पति वेस्ट इंडीज़ से हुई है।
  • इसमें विटामिन “सी’ अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अतिरिक्त विटामिन- A तथ B भी पाए जाते हैं। इसमें लोहा, चूना तथा फास्फोरस अच्छी मात्रा में होते हैं।
  • भारत में अमरूद की प्रसिद्ध किस्में इलाहाबादी सफेदा, लाल गूदेवाला, चित्तीदार, करेला, बेदाना तथा अमरूद सेब हैं।

जलवायु

  • अमरूद की खेती उष्ण कटीबंधीय और उपोष्ण-कटीबंधीय जलवायु में की जाती है।
  • अधिक वर्षा वाले क्षेत्र 1245 सेमी से अधिक इसकी बागवानी के उपयुक्त नहीं है। 
  • अमरूद के लिए गर्म तथा शुष्क जलवायु सबसे अधिक उपयुक्त है। 

प्रजातियां

  • इलाहाबादी सफेदा, सरदार 49 लखनऊ, सेबनुमा अमरूद, इलाहाबादी सुरखा, बेहट कोकोनट आदि हैं। इसके अतिरिक्त चित्तीदार, रेड फ्लेस्ड, ढोलका, नासिक धारदार, आदि किस्में हैं। इलाहाबादी सफेदा बागवानी हेतु उत्तम है। इलाहाबादी सुरखा अमरूद की नयी किस्म है। यह जाति प्राकृतिक म्युटेंट के रूप में विकसित हुई है।

वर्गीकरण 

  • वानस्पतिक नाम- सीडियम गुआजावा
  • प्रजाति – सीडियम
  • जाति – गुआजावा
  • कुल- मिटसी
भारत में काले अमरुद का उत्पादन किन राज्यों में किया जाता है?

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *