विशेष ओलंपिक खेल बर्लिन 2023 : भारत की पदक तालिका

विशेष ओलंपिक विश्व ग्रीष्मकालीन खेल एकता, समावेश और बौद्धिक विकलांग एथलीटों की असाधारण उपलब्धियों का वैश्विक उत्सव है। 2023 के विशेष ओलंपिक विश्व ग्रीष्मकालीन खेल का आयोजन बर्लिन, जर्मनी में किया जा रहा है। 

17 से 25 जून 2023 तक चलने वाले विशेष ओलंपिक 2023 में 26 खेलों में प्रतिस्पर्धा कराई जा रही है। इन खेलों में 190 देशों के 7,000 विशेष ओलंपिक एथलीट भाग ले रहे हैं। 

विशेष ओलंपिक खेल बर्लिन 2023 में भारत की पदक तालिका

अभी तक प्रतियोगिता में भारत के कुल पदकों की संख्या 96 हो गई है। इनमें 33 स्वर्ण पदक शामिल है। भारत ने रोलर स्‍केटिंग में नौ पदक जीते, जिनमें तीन स्‍वर्ण, पांच रजत और एक कांस्य पदक है। पॉवर लिफ्टिंग में भी तीन स्‍वर्ण और एक रजत पदक मिला। जूडो में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल हुआ। टेबल टेनिस में भी एक स्‍वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
कल वर्षा के कारण अधिकतर स्पर्धाओं को रद्द या स्‍थगित करना पड़ा और अभी तक 1 का आयोजन बाकी है। अतः पदकों की संख्या में वृद्धि होने की पूरी उम्मीद है।

स्वर्ण पदकरजत पदककांस्य पदक
333725

विशेष ओलंपिक विश्व ग्रीष्मकालीन खेल 2023 के लिए भारतीय दल 

2023 के विशेष ओलंपिक ग्रीष्मकालीन खेलों में शामिल हुए भारतीय दल में 198 एथलीटों सहित 280 सदस्य है। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने विशेष ओलंपिक में भारतीय दल की भागीदारी के लिए 7.7 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। इस आयोजन के लिए अब तक स्वीकृत धनराशि के मामले में यह उच्चतम राशि है।

भारतीय दल ने इस विश्व आयोजन की तैयारी के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली में भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) में तैयारी प्रशिक्षण शिविर में भाग भी लिया था। इस वैश्विक खेल आयोजन में भारतीय एथलीट 16 विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में पदक हासिल करने के लिए मुकाबला कर रहे हैं।

विशेष ओलंपिक के बारे में और इतिहास

विशेष ओलंपिक विश्व ग्रीष्मकालीन खेलों का आयोजन 1968 में शिकागो, इलिनोइस, संयुक्त राज्य अमेरिका के सोल्जर फील्ड में हुआ था। 26 अमेरिकी राज्यों और कनाडा के एक हजार से अधिक एथलीटों ने ट्रैक और फील्ड कार्यक्रमों में भाग लिया था। बौद्धिक अक्षमताओं वाले व्यक्तियों के लिए समानता और समावेश को बढ़ावा देने का उद्देश्य रखने वाले यूनिस कैनेडी श्राइवर के दृष्टिकोण ने विशेष ओलंपिक की शुरुआत की थी।

हर चार साल में विशेष ओलिंपिक खेलों का आयोजन किया जाता है और इसमें भागीदारी में लगातार वृद्धि देखी गई है। पिछले कुछ वर्षों में विशेष ओलंपिक विश्व ग्रीष्मकालीन खेल का आयोजन डबलिन (2003), शंघाई (2007), लॉस एंजिल्स (2015), और अबू धाबी (2019) में किया गया है।

2023 स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स को आधिकारिक तौर पर XVI स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड गेम्स (स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड गेम्स बर्लिन 2023) कहा जाता है। यह विशेष ओलंपिक विश्व ग्रीष्मकालीन खेलों का 16वां संस्करण है। इसके साथ ही जर्मनी पहली बार स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स 2023 का आयोजन कर रहा है। 

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *