डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz): 17 दिसंबर 2022

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 17 दिसंबर 2022: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz): 17 दिसंबर 2022

प्रश्न 1. 2022 में वैश्विक व्यापार किस रिकॉर्ड स्तर तक पहुँचा?

उत्तर – 32 ट्रिलियन डॉलर

प्रश्न 2. G-7 उत्सर्जन में कटौती के लिए किस देश के साथ $15.5B ऊर्जा समझौते पर सहमत हुआ?

उत्तर – वियतनाम

प्रश्न 3. किस देश ने ऐतिहासिक परमाणु संलयन सफलता की घोषणा की?

उत्तर – अमेरिका

प्रश्न 4. सैटेलाइट स्पेक्ट्रम नीलामी करने वाला पहला देश बनेगा?

उत्तर – भारत

प्रश्न 5. भारत-नेपाल संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास “सूर्य किरण-XVI” कहाँ शुरू हुआ?

उत्तर – नेपाल आर्मी बैटल स्कूल, सलझंडी (नेपाल) में

प्रश्न 6. संयुक्त राष्ट्र की 10 शीर्ष फ्लैगशिप पहल में भारत की किस योजना को शामिल किया है?

उत्तर – नमामि गंगे

प्रश्न 7. किस केंद्रीय मंत्री इंडिया वॉटर इम्पैक्ट समिट, 2022 का उद्घाटन किया?

उत्तर – केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

प्रश्न 8. आयुर्वेद को बढ़ावा देने हेतु किसने अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ समझौता किया?

उत्तर – एआईआईए

प्रश्न 9. किसने समावेशी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गोवा सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?

उत्तर – Airbnb

प्रश्न 10. FINA वर्ल्ड स्विमिंग चैंपियनशिप 2022 में किसने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया?

उत्तर – चाहत अरोड़ा

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

Current Affairs 2022 Quiz in Hindi

Daily Current Affairs Quiz in Hindi 2022: हर साल लाखों छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं, जो कई बार आपके Selection और Rejection का कारण भी बनते हैं। परीक्षाओं में कई बार अभ्यर्थी करेंट अफेयर्स से जुड़े आसान सवालों के जवाब भी नहीं दे पाते और सरकारी नौकरी से चूक जाते हैं। छात्रों की इस स्थिति को देखते हुए हम करेंट अफेयर्स (Current Affairs) के आज (Today) के आर्टिकल के साथ दैनिक सामयिकी से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब नियमित रूप से उपलब्ध कराते हैं।

*छात्र अपने सुझाव और प्रश्न कमेंट सेक्शन के माध्यम से हमारे साथ साझा कर सकते हैं।

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *