डेली करेंट अफेयर्स क्विज 31 मई 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 31 मई 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 31 मई 2023

प्रश्न 1. हाल ही में नई दिल्ली में अटल भूजल योजना की कौनसी बैठक आयोजित की गई?

उत्तर – चौथी बैठक 

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में अटल भूजल योजना की राष्ट्रीय स्तर की संचालन समिति (NLSC) की चौथी बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के सचिव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। ग्राम पंचायतों को जल संकट से मुक्ति दिलाने के लिए अप्रैल, 2020 से एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना के रूप में अटल भूजल योजना (अटल JAL) को लागू किया गया था। इस योजना को 7 राज्यों के 80 जिलों में 229 प्रशासनिक ब्लॉकों/तालुकों की 8220 जल-संकटग्रस्त ग्राम पंचायतों में शुरू किया गया था।

प्रश्न 2. PMJDY का 100% कवरेज किस राज्य ने प्राप्त किया?

उत्तर – तेलंगाना ने

प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) के 100% कवरेज को प्राप्त करके तेलंगाना ने वित्तीय समावेशन में एक मील का पत्थर स्थापित किया है। राज्य ने इस राष्ट्रीय मिशन के शुभारभ के बाद सभी वर्गों को बैंकिंग सेवाओं का विस्तार करने में उल्लेखनीय प्रगति की है। वित्तीय समावेशन के लिए राष्ट्रीय मिशन के रूप में PMJDY का उद्देश्य बैंकिंग, बचत और जमा खातों, प्रेषण, क्रेडिट, बीमा और पेंशन जैसी वित्तीय सेवाओं तक सस्ती पहुँच प्रदान करना है।

प्रश्न 3. हाल ही में भारत के किस बिजनेसमैन ने COP28 की एडवाइजरी कमेटी ज्वाइन की है? 

उत्तर – मुकेश अम्बानी ने

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी, अंतरराष्ट्रीय सलाहकार समिति के सदस्य बने हैं। वे अब कांफ्रेंस ऑफ पार्टी (COP28) के 28वें सत्र में अध्यक्ष को मार्गदर्शन और सलाह देंगे। अंतरराष्ट्रीय सलाहकार समिति में शामिल कुल 31 अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ शामिल है। सुल्तान अहमद अल जाबेर, उद्योग और उन्नत प्रौद्योगिकी मंत्री और जलवायु परिवर्तन के लिए यूएई के विशेष दूत, COP28 के अध्यक्ष है।

प्रश्न 4. अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन में भारत का प्रतिनिधि किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर – अंगशुमाली रस्तोगी को

कनाडा के मांट्रियल में अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) की परिषद में सीनियर ब्यूरोक्रेट अंगशुमाली रस्तोगी को भारत का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। रस्तोगी, इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स (IRSME) के 1995 बैच के अधिकारी है। वे तीन साल के लिए शेफाली जुनेजा की जगह नियुक्त किए गए हैं।

प्रश्न 5. स्कोच सिल्वर अवार्ड 2023 किसे दिया गया?

उत्तर – पशुपालन और मत्स्य पालन विभाग, चंडीगढ़ को

पशुपालन और मत्स्य पालन विभाग, चंडीगढ़ को पशुओं के इलाज हेतु पशुधन के मेडिकल रिकॉर्ड के कम्प्यूटरीकरण प्रोसेस शुरू करने पर ई-गवर्नेंस के लिए स्कोच सिल्वर अवार्ड 2023 दिया गया। विनोद पी कावले, पशुपालन और मत्स्य पालन के सचिव है। उन्होंने बताया विभाग का यह वेब-आधारित एप्लीकेशन पशुपालन विभाग, चंडीगढ़ के 5 सरकारी पशु चिकित्सा अस्पतालों और नौ पशु चिकित्सा उप-केंद्रों को कवर करता है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *