डेली करेंट अफेयर्स क्विज 19 जुलाई 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 19 जुलाई 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 19 जुलाई 2023

प्रश्न 1. दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में शीर्ष स्थान पर कौनसा देश है?

उत्तर – सिंगापुर

हाल ही में जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में सिंगापुर ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट के साथ सिंगापुर के लोग 227 वैश्विक यात्रा स्थलों में से 192 स्थलों के लिए बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर तीन यूरोपीय देश जर्मनी, इटली और स्पेन है। भारत ने भी पिछले वर्ष की तुलना में अपनी रैंकिंग में 5 स्थानों का सुधार किया है।

प्रश्न 2. हाल ही में किस देश ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल ‘ह्वासोंग-18’ लॉन्च की?

उत्तर – उत्तर कोरिया ने 

हाल ही में उत्तर कोरिया ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) ‘ह्वासोंग-18’ का अनावरण किया है। यह उत्तर कोरिया की ठोस प्रणोदक का उपयोग करने वाली पहली मिसाइल है। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम ICBM मिसाइल लम्बी दूरी की मारक क्षमता रखती है। यह मिसाइल 5,500 किमी से अधिक की दूरी तक मार कर सकती है।

प्रश्न 3. भारतीय किस देश में UPI के माध्यम से पेमेंट कर पाएंगे?

उत्तर – फ्रांस में

फ्रांस की राजधानी पेरिस में भारतीयों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा बहुत ही जल्द भारतीय अब UPI के माध्यम से एफिल टावर में भुगतान कर पाएंगे। भारत और फ्रांस के मध्य यूपीआई से भुगतान करने को लेकर समझौता हुआ है। इसकी शुरुआत एफिल टावर से की जा रही है, जिसे बाद में अन्य क्षेत्रों तक बढ़ाया जाएगा।

प्रश्न 4. हाल ही में SBI कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड (SBICAPS) के चीफ कौन बने?

उत्तर – राजय कुमार सिन्हा

SBI कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड (SBICAPS) के चीफ का पद आधिकारिक रूप से राजय कुमार सिन्हा ने ग्रहण किया है। इस पद से पहले सिन्हा भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में ट्रेजरी संचालन की भूमिका निभा रहे थे। SBI में ट्रेजरी संचालन की देखरेख में उन्होंने बैंक के निवेश पोर्टफोलियो, मुद्रा बाजार, इक्विटी, निजी इक्विटी और विदेशी मुद्रा संचालन सहित विभिन्न पहलुओं का प्रबंधन किया।

प्रश्न 5. ईटी एचआर वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स अवार्ड्स 2023 किसने जीता?

उत्तर – NTPC ने

“शिक्षा एवं कौशल उन्नयन में एआई/ एआर/ वीआर के सर्वश्रेष्ठ उपयोग” और “विस्तारित उद्यम शिक्षण कार्यक्रम तैयार करने में सर्वोत्तम प्रगति” के लिए NTPC ने ईटी एचआर वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स अवार्ड्स 2023 जीता। गुरुग्राम में 13 जुलाई, 2023 को हुए कार्यक्रम में एनटीपीसी निदेशक (एचआर) दिलीप कुमार पटेल ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *