संयुक्त सैन्य अभ्यास डस्टलिक के 5वें संस्करण का आयोजन

भारत और उज्बेकिस्तान के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास डस्टलिक के 5वें संस्करण, पिछला संस्करण और FAQs के साथ सम्पूर्ण जानकारी।

इस वर्ष 15 अप्रैल से भारत और उज्बेकिस्तान के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास डस्टलिक के 5वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है।

डस्टलिक का 5वां संस्करण

  • संयुक्त सैन्य अभ्यास डस्टलिक का 5वां संस्करण उज्बेकिस्तान के टर्मेज़ जिले में आयोजित किया जा रहा है।
  • इसका आयोजन 15 से 28 अप्रैल 2024 तक किया जाएगा।
  • इसमें दोनों देशों की सेनाएं दल सहयोग और भविष्य की सैन्य बातचीत की नींव को बेहतर करने के लिए भाग लेंगे।
  • संयुक्त राष्ट्र के आदेशों के तहत इस 2 सप्ताह तक चलने वाले अभ्यास में उप-पारंपरिक संचालन में सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

अभ्यास में भारत-उज़्बेकिस्तान का प्रतिनिधित्व

  • अभ्यास के 5वें संस्करण में भारत का प्रतिनिधित्व सशस्त्र बल टुकड़ी के 45 कर्मियों द्वारा किया जा रहा है।
  • इनमें जाट रेजिमेंट की एक बटालियन और भारतीय वायु सेना के 15 कर्मी शामिल हैं।
  • वहीँ उज़्बेकिस्तान का प्रतिनिधित्व सेना और वायु सेना के लगभग 100 कर्मियों वाली टुकड़ी द्वारा किया जा रहा है।
  • ये सैनिक दक्षिण-पश्चिम सैन्य जिले के हिस्से, दक्षिणी ऑपरेशनल कमांड से हैं।

उद्देश्य

भारत और उज़्बेकिस्तान के मध्य आयोजित होने वाले इस अभ्यास का उद्देश्य पहाड़ी व अर्ध-शहरी इलाकों में संयुक्त अभियानों को अंजाम देने के लिए सैन्य सहयोग व संयुक्त क्षमताओं को बढ़ावा देना है। इसे आयोजित करने का एक उद्देश्य यह भी है कि उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, योजना, संयुक्त सामरिक अभ्यास और विशेष हथियार कौशल की बुनियादी बातों पर ध्यान केंद्रित किया जाए।

5वें संस्करण में शामिल अभ्यास 

  • सामरिक अभ्यास में एक संयुक्त कमांड पोस्ट का निर्माण।
  • एक खुफिया और निगरानी केंद्र की स्थापना।
  • लैंडिंग साइट की सुरक्षा।
  • छोटी टीम को किसी ऑपरेशन में भीतर भेजना और वहां से बाहर निकालना।
  • विशेष हेलिबोर्न ऑपरेशन, कॉर्डन और सर्च ऑपरेशन, रूम इंटरवेंशन ड्रिल्स व अवैध ढांचों को गिराने के अभ्यास भी शामिल है।

डस्टलिक का पिछला संस्करण

  • इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का पिछला यानी चौथा संस्करण फरवरी 2023 में भारत में आयोजित किया गया था। 
  • भारत में अभ्यास का आयोजन स्थल उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में विदेशी प्रशिक्षण नोड था।
  • इस संस्करण में शांति स्थापना अभियानों से संबंधित क्षेत्रों में विशेषज्ञता और अनुभवों के आदान-प्रदान पर जोर दिया गया था।
  • इस अभ्यास में दोनों पक्षों की तरफ से कुल 45 सैनिकों ने अभ्यास में भाग लिया था।

डस्टलिक अभ्यास के बारे में

  • यह संयुक्त सैन्य अभ्यास एक वार्षिक कार्यक्रम है। 
  • भारत और उज्बेकिस्तान द्वारा बारी-बारी से इस अभ्यास का आयोजन किया जाता है।
  • इस अभ्यास का पहली बार आयोजन नवंबर 2019 में उज्बेकिस्तान में किया गया था।
  • भारत द्वारा इस अभ्यास के पिछले संस्करण का आयोजन किया गया था।

FAQs

संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ 5वें संस्करण का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?

टर्मेज़, उज्बेकिस्तान में।

इस अभ्यास का पहली बार आयोजन कहाँ और कब किया गया था?

अभ्यास का पहला संस्करण नवंबर 2019 में उज्बेकिस्तान में आयोजित किया गया था।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *