डेली करेंट अफेयर्स क्विज 7 जून 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 7 जून 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 7 जून 2023

प्रश्न 1. विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day) कब मनाया जाता है?

उत्तर – 7 जून 

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस, हर साल 7 जून को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2019 में इस दिवस को मनाने की शुरुआत की थी। अतः इस वर्ष पाँचवाँ विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस वर्ष 2019 में जिनेवा सम्मेलन (Geneva Conference) और अदीस अबाबा सम्मेलन (Addis Ababa Conference) द्वारा “खाद्य सुरक्षा का भविष्य” पर किए गए आह्वान को सुदृढ़ करता है। 

प्रश्न 2. संयुक्त राष्ट्र महासभा के (UNGA) के 78वें सत्र के अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है?

उत्तर – डेनिस फ्रांसिस को

डेनिस फ्रांसिस, त्रिनिदाद और टोबैगो के एक अनुभवी राजनयिक है। वे संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78 वें सत्र के अध्यक्ष के रूप में चयनित किए गए है। डेनिस को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में प्रतिष्ठित महासभा हॉल में एक समारोह में चुना गया। 40 वर्षीय यह राजनयिक सितम्बर, 2023 में संयुक्त राष्ट्र के मुख्य नीति निर्माण निकाय की कमान संभालेंगे।

प्रश्न 3. हाल ही में दो दिवसीय लैवेंडर महोत्सव (Lavender Festival) कहाँ मनाया गया?

उत्तर – जम्मू-कश्मीर में (भद्रवाह घाटी)। 

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने 4 जून को जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में 2 दिवसीय लैवेंडर उत्सव का उद्घाटन किया। इस महोत्सव में खेती को बढ़ावा देने और कृषि-स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए चर्चा की गई। भद्रवाह को भारत की लैवेंडर राजधानी कहा जाता है और यह कृषि स्टार्टअप गंतव्य के रूप उभरा है।  

प्रश्न 4. हाल ही में विश्व मौसम विज्ञान संगठन के नए अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है?

उत्तर – डॉ. अब्दुल्ला अल मंडोस को 

डॉ. अब्दुल्ला अल मंडोस संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एक मौसम विज्ञानी है। डॉ. अब्दुल्ला वर्ष 2023 से 2027 तक विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) के नए अध्यक्ष के रूप कार्य करेंगे। WMO, संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के भीतर एक आधिकारिक निकाय है। यह मौसम, जलवायु, हाइड्रोलॉजिकल और संबंधित पर्यावरणीय क्षेत्रों में कार्य करता है।

प्रश्न 5. द हिंदू ग्रुप पब्लिशिंग प्राइवेट लिमिटेड (THGPPL) के निदेशक मंडल का अध्यक्ष किसे बनाया गया?

उत्तर – निर्मला लक्ष्मण को

निर्मला लक्ष्मण को अगले 3 वर्षों के लिए द हिंदू ग्रुप पब्लिशिंग प्राइवेट लिमिटेड का अध्यक्ष बनाया गया है। उनसे पहले इस पद पर मालिनी पार्थसारथी कार्यरत थी। उत्तर-आधुनिक साहित्य में पीएचडी कर चुकी निर्मला लक्ष्मण ने द हिंदू के संयुक्त संपादक के रूप में कई फीचर वर्गों के पुन: लॉन्च और नए लोगो के निर्माण का नेतृत्व किया है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *