डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 12 जनवरी 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 12 जनवरी 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 12 जनवरी 2023

प्रश्न 1. राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 11 जनवरी

मानव तस्करी के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल 11 जनवरी को राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस मनाया जाता है। जनवरी महीने को राष्ट्रीय दासता और मानव तस्करी रोकथाम माह के रूप में चिह्नित किया गया है। जनवरी महीने में मानव तस्करी और दासता को खतम करने के लिए अभियान चलाए जाते हैं।

प्रश्न 2. राष्‍ट्रीय विज्ञान दिवस 2023 की थीम क्या है?

उत्तर – ‘वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान’

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने वर्ष 2023 के राष्‍ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम का अनावरण किया है। केंद्रीय मंत्री ने बताया की विज्ञान दिवस के लिए यह विषय अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में भारत की बढ़ती दृश्यता को इंगित करता है। हर साल 28 फरवरी को ‘रमन प्रभाव’ की खोज के उपलक्ष्य में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ मनाया जाता है।

प्रश्न 3. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2023 में कौनसा देश शीर्ष स्थान पर है?

उत्तर – जापान

हाल ही में हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने नई रैंकिंग जारी की है, जिसमें 199 देशों के पासपोर्ट शामिल हैं। कई देश एक रैंकिंग पर होने के कारण यह रैंकिंग 109 तक जारी की गई है। इस रैंकिंग में जापान पहले स्थान पर है। भारत इस रैंकिंग में 85वें स्थान पर है वहीं पाकिस्तान 106 पर है। 107, 108 और 109 स्थान पर क्रमशः सीरिया, इराक और अफगानिस्तान है। 

प्रश्न 4. 2022 में भारत का सर्वाधिक प्रदूषित शहर कौनसा है?

उत्तर – दिल्ली

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने आंकड़ें साझा करते हुए वर्ष 2022 के सबसे प्रदूषित शहर में दिल्ली का नाम बताया है। दिल्ली में पीएम 2.5 की मात्रा दोगुना ज्यादा रही और पीएम 10 के सांद्रण में शहर तीसरे नंबर पर रहा। हालाँकि एनसीएपी ट्रैकर की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में पीएम 2.5 का प्रदूषण पिछले 5 सालों में 7% घटा है।

प्रश्न 5. राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 12 जनवरी

भारत में यह दिवस स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। भारतीय इतिहास के सबसे प्रभावशाली लीडर रहे स्वामी जी आज भी भारत में युवाओं के प्रेरणास्रोत है इसलिए सरकार ने 12 जनवरी, 1984 से हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की घोषणा की।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *