डेली करेंट अफेयर्स क्विज 8 जून 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 8 जून 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 8 जून 2023

प्रश्न 1. विद्युत मंत्रालय और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से विद्युत क्षेत्र में लांच किए गए ‘एमएएचआईआर’ मिशन का पूरा नाम क्या है? 

उत्तर – मिशन ऑन एडवांस्ड एंड हाई-इम्पैक्ट रिसर्च

मिशन ऑन एडवांस्ड एंड हाई-इम्पैक्ट रिसर्च (MAHIR), विद्युत क्षेत्र में उभरती प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाने के लिए हैं। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य बिजली क्षेत्र में नवीनतम और उभरती प्रौद्योगिकियों के स्वदेशी अनुसंधान, विकास और प्रदर्शन को सुविधाजनक बनाना है। एमएएचआईआर योजना 2023-24 से 2027-28 तक 5 साल की प्रारंभिक अवधि के लिए बनाई गई है। यह मिशन उत्पाद के लिए आइडिया के प्रौद्योगिकी जीवन चक्र दृष्टिकोण का पालन करेगा।

प्रश्न 2. अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) की स्थायी समिति की आठवीं बैठक हाइब्रिड प्रारूप में कहाँ आयोजित हुई?

उत्तर – नई दिल्ली में 

हाल ही में 6 जून को राष्ट्रीय राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) की स्थायी समिति की आठवीं बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय विद्युत एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आर.के. सिंह ने आईएसए की आठवीं बैठक की अध्यक्षता की। भारत के विद्युत मंत्री आर.के. सिंह वर्तमान में आईएसए के अध्यक्ष हैं। आईएसए एसेम्बली के सह-अध्यक्ष के रूप में फ्रांसीसी गणराज्य बैठक का सह-अध्यक्ष था।

प्रश्न 3. विश्व महासागरीय दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 8 जून को

विश्व महासागर दिवस हर साल पृथ्वी पर महासागरों की भूमिका को उजागर करने और समुद्र में प्रदुषण न फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। महासागरों को पृथ्वी का फेफड़ा कहा जाता है, इस कथन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये हमारे लिए कितने महत्त्वपूर्ण है। संयुक्त राष्ट्र के ज्ञात आंकड़ों के अनुसार पृथ्वी पर लगभग 50% ऑक्सीजन समुद्र द्वारा उत्पादित की जाती है। इसके अलावा ये हमारी अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्त्वपूर्ण है।

प्रश्न 4. मेटा और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा हाल ही में शुरू किए गए अमृत जेनरेशन अभियान का नाम क्या है?

उत्तर – नए भारत के सपने

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन इरानी ने बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी समूह मेटा इंक के साथ मिलकर अमृत जेनरेशन अभियान ‘नए भारत के सपने’ का शुभारंभ किया। भारत सरकार की इस पहल का उद्देश्य देश के युवाओं को भविष्य के लिए अपनी आकांक्षाओं और सपनों को व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करके सशक्त बनाना है।

प्रश्न 5. वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे कब मनाया जाता है?

उत्तर – 8 जून को

लोगों को ब्रेन ट्यूमर के बारे में जागरूक करने के लिए 8 जून को वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे मनाया जाता है। हमारे समाज में ब्रेन ट्यूमर को ले कर कई तरह की भ्रांतियां और मिथक फैले हुए हैं। यह दिवस ऐसी भ्रांतियों को दूर करता है। मस्तिष्क में असामान्य कोशिकाओं की सामूहिक वृद्धि को ‘ब्रेन ट्यूमर’ है। ट्यूमर कैंसर वाला और बिना कैंसर वाला हो सकता है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *