अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस-2022

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) इस लेख में 5 नवंबर 2023 के करेंट अफेयर्स की महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हैं

हर साल 30 जुलाई को ‘अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस’ मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दोस्ती का जश्न मनाने के साथ नए लोगों से मिलने और उनसे दोस्ती करने के विचार को बढ़ावा देना है। एक अंतरराष्ट्रीय नागरिक संगठन ‘वर्ल्ड फ्रेंडशिप क्रूसेड’ ने पहली बार इस दिवस को वर्ष 1958 में प्रस्तावित किया था। संगठन का यह प्रस्ताव दोस्ती को बढ़ावा देकर शांति की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए है। बाद में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने औपचारिक रूप से वर्ष 2011 में अंतर्राष्ट्रीय मैत्री दिवस को अपनाया था।

अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस शांति की संस्कृति के प्रसार के लिए यूनेस्को द्वारा की गई एक पहल है। दुनिया के सभी देशों में दोस्ती के माध्यम से खुशी और एकता के संदेश को फैलाने के समाधान के तौर पर यह दिन अस्तित्व में आया। 

अंतराष्ट्रीय मित्रता दिवस का इतिहास:

पहली बार यह दिवस वर्ष 1958 में पैराग्वे में मनाया गया था। इस दिवस की शुरुआत हॉलमार्क कार्ड्स के संस्थापक जॉयस हॉल ने वर्ष 1930 में की थी। हॉल ने अपने दोस्तों के लिए एक खास दिवस के तौर पर मनाने के लिए अंतराष्ट्रीय मित्रता दिवस का विचार प्रस्तावित किया था। फिर वर्ष 1988 में विनी द पूह को संयुक्त राष्ट्र द्वारा फ्रेंडशिप का एंबेसडर बनाया गया था।

2011 में आयोजित 65वें संयुक्त राष्ट्र सत्र में 30 जुलाई को आधिकारिक तौर पर इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे के लिए घोषित किया गया।

भारत में फ्रेंडशिप डे कब मनाया जाता है?

भारत में अगस्त माह के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इसके अनुसार वर्ष 2022 में भारत में फ्रेंडशिप डे 7 अगस्त 2022 को मनाया जाएगा। बांग्लादेश सहित कई अन्य देशों में भारत की तरह अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडिशिप डे मनाया जाता है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *