विश्व रेंजर दिवस-2022

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) इस लेख में 10 नवंबर 2023 के करेंट अफेयर्स की महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हैं

हर साल 31 जुलाई को विश्व रेंजर दिवस मनाया जाता है। यह दिन ड्यूटी के दौरान घायल हुए या मारे गए रेंजरों की याद में तथा उनके द्वारा किए गए प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा जैसे कार्यों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है।

विश्व रेंजर दिवस, रेंजर्स के कार्यों का समर्थन करने का अवसर देता है। रेंजर्स के ये कार्य पर्यावरण अभियान से लेकर शिक्षा तक है। ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले रेंजर्स को श्रद्धांजलि देने के लिए यह दिवस महत्त्वपूर्ण अवसर है। 

रेंजर्स कौन होते हैं?

एक ऐसा व्यक्ति जो पार्कलैंड और प्राकृतिक संरक्षित क्षेत्रों को संरक्षित करने का कार्य करता है वो रेंजर कहलाता है। रेंजर्स को पार्कलैंड और प्राकृतिक संरक्षित क्षेत्रों को संरक्षित करने की जिम्मेदारी दी जाती है। आमतौर पर एक रेंजर वन रेंजर या पार्क रेंजर को संदर्भित करता है। 

विश्व रेंजर दिवस का इतिहास:

दिनांक 31 जुलाई 1992 में अंतर्राष्ट्रीय रेंजर महासंघ (IRF) की स्थापना की गई थी। IRF ने ही विश्व रेंजर दिवस की स्थापना की थी और पहली बार वर्ष 2007 में विश्व रेंजर दिवस आयोजित किया गया था।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *