संकेत सरगर ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में जीता सिल्वर पदक

हाल ही में संकेत सरगर ने बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल-2022 में भारोत्तोलन में सिल्वर पदक जीता है। इसके साथ ही संकेत सरगर ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पदक जीतने वाले भारत के पहले एथलीट बन गए हैं। संकेत ने पुरुषों की 55 किग्रा स्पर्धा में कुल 248 किग्रा (स्नैच में 113 किग्रा, क्लीन एंड जर्क में 135 किग्रा) के साथ यह रजत पदक अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के विजेता मलेशिया के अनीक मोहम्मद रहे। अनीक मोहम्मद ने कुल 249 किग्रा (स्नैच में 107 किग्रा, क्लीन एंड जर्क में 142 किग्रा) के साथ स्वर्ण पदक जीता।

संकेत सरगर के बारे में:

महाराष्ट्र के सांगली में रहने वाले संकेत सरगर अपने पिता की पान की दुकान में मदद करते हैं। संकेत ने इतिहास की पढ़ाई कोल्हापुर के शिवाजी विश्वविद्यालय से की है। 

अक्टूबर, 2021 में एनआईएस पटियाला में संकेत सरगर को भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया था। अपने करियर में संकेत ने खेलों इंडिया यूथ गेम्स-2020 और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2020 में स्वर्ण पदक जीता है। फरवरी, 2022 में सिंगापुर वेटलिफ्टिंग इंटरनेशनल में संकेत ने 256 किग्रा (स्नैच में 113 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 143 किग्रा) उठाकर नया कॉमनवेल्थ और राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *