सीता राम मीना बने नाइजर गणराज्य में भारत के अगले राजदूत

सीता राम मीना को नाइजर गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे विदेश मंत्रालय में निदेशक है। 

हाल ही में, सीता राम मीना को नाइजर गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे विदेश मंत्रालय में निदेशक है। 

भारत और नाइजर के बीच संबंध

  • भारत और नाइजर के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध हैं।
  • भारत ने मई 2009 में नियामी में अपना दूतावास स्थापित किया।
  • नाइजर ने नवंबर 2011 में नई दिल्ली में अपना दूतावास स्थापित किया।
  • भारत से अपनी पहली यात्रा में, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नियामी में महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (एमजीआईसीसी) के उद्घाटन के लिए 20-21 जनवरी 2020 को नाइजर का दौरा किया था। 
  • नाइजर से वाणिज्य मंत्री अल्काचे अल्हादा और उद्योग एवं युवा उद्यमिता मंत्री गौरौज़ा मगागी सलामातौ ने 19-20 जुलाई, 2022 को भारत-अफ्रीका विकास साझेदारी पर आयोजित 17 वें सीआईआई-एक्ज़िम बैंक कॉन्क्लेव में भाग लेने के लिए नई दिल्ली का दौरा किया था।

नाइजर के बारे में 

  • यह पश्चिम अफ्रीका में स्थित देश है।
  • सीमा साझा – अल्जीरिया, लीबिया, चाड, नाइजीरिया, बेनिन, बुर्किना फासो और माली 
  • नाइजर का नाम नाइजर नदी से लिया गया है, जो दक्षिण-पश्चिमी भाग से होकर बहती है।
  • यह पश्चिम अफ्रीका का सबसे बड़ा देश है।
  • यह धर्मनिरपेक्ष राज्य है।
  • नाइजर में यूरेनियम, सोना, लौह अयस्क, फॉस्फेट, लिथियम, नैट्रम, तेल और गैस जैसे खनिज संसाधन हैं।
  • राजधानी : नियामी
हाल ही में किसे नाइजर गणराज्य में इंडिया के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है?

सीता राम मीना।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *