अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन 2023: भारत में पहली बार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन 2023 का उद्घाटन किया। गौरतलब है कि भारत में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसका विषय: ‘न्याय प्रदान प्रणाली में उभरती चुनौतियां’ है। इस सम्मलेन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन 2023 ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना का प्रतीक बनें।

अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन 2023

‘न्याय प्रदान प्रणाली में उभरती चुनौतियां’ विषय पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन 2023 का आयोजन बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा 23-24 सितंबर, 2023 को किया जा रहा है। यह सम्मेलन विभिन्न कानूनी विषयों पर सार्थक संवाद और चर्चा के लिए एक मंच प्रदान करने का उद्देश्य रखता है। इस सम्मेलन में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। अपने विचारों व अनुभवों का आदान-प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा कानूनी विषयों पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और समझ को मजबूत किया जाएगा। इसका उद्देश्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न कानूनी विषयों पर सार्थक संवाद और चर्चा के लिए एक मंच के रूप में कार्य करना, विचारों और अनुभवों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना और कानूनी मुद्दों पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और समझ को मजबूत करना है।

भारत में पहली बार यह सम्मेलन

भारत में पहली बार आयोजित हो रहे अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन में उभरते कानूनी रुझान, सीमा पार मुकदमों की चुनौतियां, कानूनी तकनीक, पर्यावरण कानून आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी। इस सम्मेलन में प्रतिष्ठित न्यायाधीश, कानूनी प्रोफेशनल और वैश्विक कानूनी समुदाय के जानकार भी शामिल हुए हैं। सम्मेलन के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और विशिष्ट अतिथि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा ब्रिटेन के न्याय मंत्री एलेक्स चॉक केसी है। 24 सितंबर को सम्मेलन के समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *