भारत की तितलियों और पतंगों (लेपिडोप्टेरा) पर सचित्र मार्गदर्शिका प्रकाशित।

ZSI ने 'एन इलस्ट्रेटेड गाइड टू द लेपिडोप्टेरा ऑफ इंडिया: टैक्सोनोमिक प्रोसेजर्स, फैमिली कैरेक्टर, डायवर्सिटी एंड डिस्ट्रीब्यूशन' प्रकाशित की

जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा एक सचित्र मार्गदर्शिका ‘एन इलस्ट्रेटेड गाइड टू द लेपिडोप्टेरा ऑफ इंडिया: टैक्सोनोमिक प्रोसेजर्स, फैमिली कैरेक्टर, डायवर्सिटी एंड डिस्ट्रीब्यूशन’ प्रकाशित की गयी है।

लेपिडोप्टेरा पर सचित्र मार्गदर्शिका के बारे में 

  • इस पुस्तक को जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ZSI) के निदेशक डॉ. धृति बनर्जी के साथ डॉ. नवनीत सिंह, डॉ. राहुल जोशी और डॉ. पी. सी. पठानिया, जैडएसआई के वैज्ञानिक और हांगकांग के लेपिडोप्टेरा विशेषज्ञ, डॉ. आर.सी. केन्‍ड्रिक द्वारा संयुक्‍त रूप से लिखा गया है।
  • यह पुस्तक वर्ष 2019 में जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जैडएसआई) द्वारा आयोजित 6वें एशियाई लेपिडोप्टेरा संरक्षण संगोष्ठी के दौरान व्यापक रूप से चर्चा की गई थी। 
  • तितलियों और पतंगों के विभिन्न समूहों की सुपरफैमिली कंपोजिशंस को संक्षेप में प्रस्तुत किया गया है। 
  • यह पुस्तक क्षेत्र में वाउचर सामग्री को इकट्ठा करने और क्यूरेट करने के तरीकों, प्रयोगशाला में अपनाई जाने वाली टैक्सोनोमिक प्रक्रियाओं, सुपरफैमिली और पारिवारिक स्तर की पहचान और विश्व स्तर पर लेपिडोप्टेरान विविधता और वितरण के पैटर्न के बारे में ज्ञान की रूपरेखा तैयार करती है।
  • पॉल वारिंग (यूके), मार्क स्टर्लिंग (एनएचएम, यूके), गौरव नंदी दास और मार्टिन कोनविका (दक्षिण बोहेमिया विश्वविद्यालय, चेक गणराज्य) द्वारा लिखित तीन अध्याय पाठकों को लेपिडोप्टेरोलॉजी में विभिन्न तकनीकों से लैस करने के लिए समर्पित हैं।
  • भारत के लिए, यह इलेस्‍ट्रेटेड पहली पुस्तक है।
  • वैश्विक लेपिडोप्टेरा की विविधता को 166,320 प्रजातियों, 143 फैमिली और 43 सुपरफैमिली में अध्यन किया गया है, जिनमें से 13,124 प्रजातियां, 101 फैमिली और 31 सुपरफैमिली भारत में पाई जाती हैं।
  • इस पुस्तक में, लेखकों ने एक टैक्सोनोमिक गिलिच को सही किया और लेपिडोप्टेरा के एक नए परिवार यानी हेलियोकोस्मिडे का वर्णन किया।

उद्देश्य

  • भारत में पाई जाने वाली तितलियों और पतंगों के सभी फैमिलीज और सुपरफैमिलीज़ के लिए मुख्य नैदानिक लक्षणों को संक्षेप में बताना है।

जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ZSI)

  • स्थापना -1 जुलाई, 1916
  • उत्पत्ति – वर्ष 1875 में कलकत्ता में भारतीय संग्रहालय के प्राणीशास्त्र अनुभाग की स्थापना से हुई।
  • भारत में प्राणिविज्ञान अनुसंधान और अध्ययन के लिए एक शीर्ष अनुसंधान संगठन है।

लेपिडोप्टेरा 

  • लेपिडोप्टेरा पंख वाले कीटों का एक समूह है जिसमें तितलियाँ (Butterflies), पतंगे (Moths) और स्किप्पेर्स (Skippers) शामिल हैं।स्किप्पेर्स तितलियों और पतंगों के मध्यवर्ती एक कीट समूह है।
  • कीटों के वर्गीकरण के लिए लेपिडॉप्टेरा शब्द का उपयोग सर्वप्रथम लिनिअस (Linnaeus) ने किया।

FAQs

हाल ही में भारत की तितलियों और पतंगों (लेपिडोप्टेरा) पर सचित्र मार्गदर्शिका किसने प्रकाशित की?

जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ZSI) ने।

जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा भारत की तितलियों और पतंगों (लेपिडोप्टेरा) पर प्रकाशित सचित्र मार्गदर्शिका का नाम क्या है?

एन इलस्ट्रेटेड गाइड टू द लेपिडोप्टेरा ऑफ इंडिया: टैक्सोनोमिक प्रोसेजर्स, फैमिली कैरेक्टर, डायवर्सिटी एंड डिस्ट्रीब्यूशन।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *