एनटीआर (एन. टी. रामराव) के 100वें जन्मदिन पर स्मारक सिक्का जारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वर्गीय एन. टी. रामराव (एनटीआर) के 100वें जन्मदिवस पर स्मारक सिक्का जारी किया। इस वर्ष 28 अगस्त को एनटीआर का 100 वां जन्मदिवस मनाया गया। राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित NTR के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने कहा कि स्वर्गीय एन. टी. रामाराव ने तेलुगु फिल्मों के माध्यम से भारतीय सिनेमा और संस्कृति को समृद्ध किया है।

एन. टी. रामराव द्वारा रामायण और महाभारत के प्रमुख पात्रों के लिए किए गए अभिनय पर बात करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने अपने अभिनय से इन पौराणिक कथाओं के पात्रों को सजीव बना दिया। NTR द्वारा भगवान राम और भगवान कृष्ण की निभाई गई भूमिकाओं के कारण लोग उनकी की पूजा करने लगे। 

एनटीआर ने अपने अभिनय के माध्यम से आम लोगों की पीड़ा को अभिव्यक्त किया था। इसलिए लोग उनसे और अधिक जुड़ाव महसूस करने लगें। NTR ने अपनी फिल्म ‘मनुशुलंता ओक्कटे’ से सामाजिक न्याय और समानता का संदेश फैलाया। उनकी इस मूवी का अर्थ ‘सभी मनुष्‍य समान हैं’ है। राष्ट्रपति ने कहा कि एन. टी. रामराव के शताब्दी वर्ष पर जारी यह स्मारक सिक्का लोगों के NTR के व्यक्तित्व का स्मरण कराता रहेगा। 

एक लोक सेवक और जन नेता के रूप में भी इस तेलुगु अभिनेता की लोकप्रियता व्यापक थी। उन्होंने अपने असाधारण व्यक्तित्व और कड़ी मेहनत से भारतीय राजनीति में एक विशेष मुकाम हासिल किया। उन्होंने कई जनकल्याणकारी कार्यक्रम शुरू किए, जो उनके द्वारा समाज के प्रति समर्पण की भावना दर्शाता है।

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा एनटीआर के जन्मदिवस पर स्मारक सिक्का लॉन्च करने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सराहना की। मुर्मु ने कहा कि उनका अद्वितीय व्यक्तित्व हमेशा लोगों, खासकर तेलुगु भाषी लोगों के हृदय पर छपा रहेगा।

एनटीआर के बारे में

नंदामुरी तारक रामा राव का जन्म 28 मई 1923 को निम्माकुरु, मद्रास प्रेसीडेंसी (ब्रिटिश भारत) में हुआ था। वे एक तेलुगु अभिनेता, फिल्म निर्देशक, निर्माता होने के साथ-साथ राजनीतिज्ञ भी थे। उन्होंने वर्ष 1982 में तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना की और आंध्र प्रदेश के दसवें मुख्यमंत्री बने। एन. टी. रामराव का उपनाम ‘एनटीआर’ है। 

नंदमुरी तारक रामाराव के पोते का नाम क्या है?

अभिनेता ‘जूनियर एनटीआर’ नंदमुरी तारक रामाराव के पोते हैं। जूनियर एनटीआर की ‘RRR’ पहली भारतीय फिल्म है, जिसके गाने (नातू नातू) ने ऑस्कर जीता है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *