डेली करेंट अफेयर्स क्विज 29 अगस्त 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 29 अगस्त 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 29 अगस्त 2023

प्रश्न 1. परमाणु परीक्षणों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 29 अगस्त

परमाणु हथियार, परीक्षण और विस्फोट के प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस’ मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2 दिसंबर 2009 को आयोजित 64 वें सत्र में सर्वसम्मति से प्रस्ताव 64/35 को अपनाकर 29 अगस्त को इस दिवस की घोषणा की थी।

प्रश्न 2. विश्व का पहला स्पॉटलेस जिराफ़ किस देश में मिला है?

उत्तर – अमेरिका

संयुक्त राज्य अमेरिका के टेनेसी में दुनिया का पहला स्पॉटलेस जिराफ़ पाया गया है। इस जिराफ का रंग भूरा है और अभी तक इसे कोई नाम नहीं दिया गया है। 6 फ़ीट लम्बे इस जिराफ पर चिड़ियाघर प्रशासन खास ध्यान दे रहा है। चिड़ियाघर ने सोशल मीडिया पर इसका नाम रखने के लिए एक प्रतियोगिता भी आयोजित की है।

प्रश्न 3. 2023 की पहली भारतीय यूनिकॉर्न कंपनी का नाम क्या है?

उत्तर – Zepto 

भारतीय ग्रॉसरी स्टार्टअप Zepto ने घोषणा की है कि उसे हाल ही में फंडिंग के माध्यम से 200 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। इसके साथ ही Zepto इस साल का पहला भारतीय यूनिकॉर्न बन गया है। इसके साथ ही Zepto की वैल्यूएशन 1.4 बिलियन डॉलर हो गई है। दो 19-वर्षीय स्टैनफोर्ड ड्रॉपआउट्स छात्रों अदित पालिचा और कैवल्य वोहरा ने वर्ष 2021 में Zepto शुरुआत की थी। भारत में Zepto के प्रतिद्वंदी ब्लिंकिट, डूंजो, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट है।

प्रश्न 4. भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस किस खिलाड़ी के सम्मान में मनाया जाता है?

उत्तर – मेजर ध्यानचंद

भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिवस हॉकी के महान खिलाड़ी व मेजर ध्यानचंद की जयंती को चिह्नित करता है। इस दिवस को मनाने की शुरुआत वर्ष 2012 से हुई थी। मेजर ध्यानचंद की टीम ने वर्ष 1928, 1932 और 1936 के दौरान ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल किए थे। उन्होंने 23 वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेली थी। अपने करियर के कुल 185 मैचों में उन्होंने 570 गोल किए थे। वे वर्ष 1956 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित होने वाले तीसरे नागरिक बन गए।

प्रश्न 5. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड करने वाला दुनिया का एकमात्र देश कौनसा है?

उत्तर – भारत

भारत के इसरो ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की है। इसके साथ भारत ऐसा करने वाला दुनिया का पहला और वर्तमान तक एकमात्र देश बन गया है। इसके अलावा भारत लैंडर मॉड्यूल के रूप में चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने वाला चौथा देश है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *