डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 1 मार्च 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 1 मार्च 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 1 मार्च 2023

प्रश्न 1. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) कब मनाया जाता है?

उत्तर – 28 फरवरी

भौतिक विज्ञानी सी.वी. रमन ने 28 फरवरी, 1928 को रमन प्रभाव की खोज की थी। इस खोज को चिह्नित करने के लिए प्रतिवर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों में विज्ञान के महत्व और इसके अनुप्रयोग का संदेश फैलाना है। इस दिवस की स्थापना केंद्र सरकार द्वारा 1986 में की गई थी। भौतिक विज्ञानी रमन को इस खोज के लिए 1930 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

प्रश्न 2. इंडिया टुडे टूरिज्म सर्वे ने ने सर्वश्रेष्ठ साहसिक पर्यटन स्थल का पुरस्कार के लिए किसे चुना?

उत्तर – जम्मू और कश्मीर पर्यटन को

यह पुरस्कार केंद्रीय संस्कृति और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने प्रदान किया। पर्यटन विभाग की तरफ से यह पुरस्कार पर्यटन उप-निदेशक अलियास अहमद ने प्राप्त किया। जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग को यह पुरस्कार ‘गुलमर्ग’ को अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था के साहसिक गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने के लिए दिया गया है।

प्रश्न 3. मंदिर अनुष्ठान कर्तव्यों के लिए रोबोट हाथी को शामिल करने वाला भारत का पहला मंदिर कौनसा है?

उत्तर – इरिंजादपिल्ली श्री कृष्ण मंदिर, केरल

राज्य के त्रिशूर जिले में स्थित इरिंजादपिल्ली श्री कृष्ण मंदिर ने अनुष्ठानों के लिए आजीवन यांत्रिक हाथी का उपयोग करेगा। यह ऐसा करने वाला भारत का पहला मंदिर बन गया है। भारतीय फिल्म अभिनेता पार्वती थिरुवोथु के समर्थन से पशु अधिकार संगठन पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) ने यह रोबोटिक हाथी मंदिर को उपहार में दिया है। ‘इरिंजादपिल्ली रमन’ मंदिर इस तरह वास्तविक हाथियों के पुनर्वास और जंगलों में जीवन का समर्थन करेगा।

प्रश्न 4. सर्वश्रेष्ठ फीफा खिलाड़ी 2022 का पुरस्कार किसने जीता है?

उत्तर – लियोनेल मेसी

अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी ने पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के अपने साथी किलियन एम्बाप्पे और रियल मैड्रिड के कप्तान करीम बेंजेमा को हराकर पेरिस के साले प्लेल में प्रसिद्ध ट्रॉफी जीती है। फीफा पुरस्कारों के वोट में मेसी को 52, एम्बाप्पे को 44 और बेंजेमा को 34 वोट प्राप्त हुए। मेसी को यह पुरस्कार 8 अगस्त 2021 से 18 दिसंबर 2022 की अवधि तक पुरुष फुटबॉल में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया है। 

प्रश्न 5. हाल ही में किसे फिक्की का महासचिव घोषित किया है?

उत्तर – शैलेश पाठक को

फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) के महासचिव के रूप में शैलेश पाठक 1 मार्च 2023 से कार्यभार संभालेंगे। अपने 37 साल के करियर में पाठक ने एक IAS अधिकारी के रूप में कार्य किया। FICCI की स्थापना 1927 में की गई थी। यह भारत का सबसे बड़ा और पुराना शीर्ष व्यापार संगठन है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *