डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 2 मार्च 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 2 मार्च 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 2 मार्च 2023

प्रश्न 1. शून्य भेदभाव दिवस (Zero Discrimination Day) कब मनाया जाता है?

उत्तर – 1 मार्च

महिलाओं और लड़कियों द्वारा भेदभाव और असमानता को चुनौती देने के लिए 1 मार्च को ‘शून्य भेदभाव दिवस (Zero Discrimination Day)’ मनाया जाता है। इस दिवस को महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने व सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र एड्स कार्यक्रम द्वारा 2014 में इस दिवस को मनाने की शुरुआत की गई थी। 

प्रश्न 2. महिला T20 विश्व कप 2023 किसने जीता?

उत्तर – ऑस्ट्रेलिया ने

भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया टीम महिला T20 विश्व कप 2023 के फाइनल में पहुँची। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर छठी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता। भारत, पिछले महिला टी20 विश्व कप में उपविजेता रहा था। 2023 महिला T20 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी ने मैच में सर्वाधिक 74 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया महिला टी20 क्रिकेट टीम का नाम साउथर्न स्टार्स है, जिसकी कप्तान मेग लैनिंग है।

प्रश्न 3. हाल ही में पत्र सूचना कार्यालय (PIB) का प्रधान महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर – राजेश मल्होत्रा को

भारतीय सूचना सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी राजेश मल्होत्रा को पीआईबी का प्रधान महानिदेशक (DG) नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही मल्होत्रा भारत सरकार के मुख्य प्रवक्ता बन गए हैं। मल्होत्रा से पहले इस पद पर सत्येंद्र प्रकाश कार्यरत थे। IAS मल्होत्रा के पास वित्त, कॉर्पोरेट कार्य, कृषि, ऊर्जा, कोयला, खनन सहित केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के लिए मीडिया और संचार व्‍यवस्‍था की योजना और कार्यान्वयन में 32 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

प्रश्न 4. विश्व सीग्रास दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 1 मार्च को

प्रतिवर्ष 1 मार्च को विश्व सीग्रास दिवस मनाया जाता है। यह दिवस समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र में समुद्री घास और इसके महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। सीग्रास, समुद्री वातावरण में एकमात्र फूल वाले पौधे हैं। विश्व में 60 से अधिक समुद्री घास की प्रजातियाँ है। घास की ये प्रजातियाँ सबसे अच्छा कार्बन सिंक के रूप में कार्य करते हैं और ये समुदी जीवन को भोजन प्रदान करते हैं।

प्रश्न 5. वानखेड़े स्टेडियम में किस भारतीय खिलाड़ी की प्रतिमा लगाई जाएगी?

उत्तर – सचिन तेंदुलकर

वानखेड़े स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर की आदमकद प्रतिमा लगाई जाएगी। सचिन ने अपना आखिरी मैच आज से लगभग 10 साल पहले वानखेड़े में ही खेला था। इस प्रतिमा का अनावरण 23 अप्रैल को किए जाने की उम्मीद है। 23 अप्रैल 2023 को सचिन अपना 50 वां जन्मदिन मनाएंगे। तेंदुलकर के नाम पर वानखेड़े स्टेडियम में एक स्टैंड भी है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *