डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 28 फरवरी 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 28 फरवरी 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 28 फरवरी 2023

प्रश्न 1. किस राज्य ने देश की पहली मरीना बनाने की योजना बनाई है?

उत्तर – कर्नाटक

तटीय पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कर्नाटक सरकार ने भारत की पहली मरीना बनाने की योजना बनाई है। यह मरीना राज्य के उडुपी जिले के ब्यंदूर में बनाया जाएगा। राज्य सरकार इसके साथ पर्यटन के इतिहास को विकसित करेगी। इतिहास में पर्यटन विकसित करने के लिए पुरातत्व विभाग से गंगा, कदंब, राष्ट्रकूटा, चालुक्य और होयसला जैसे महानतम राजवंशों के इतिहास को एकत्र करेगी।

प्रश्न 2. मराठी भाषा गौरव दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 27 फरवरी को

यह दिवस महाराष्ट्र राज्य में मनाया जाता है। यह दिवस प्रसिद्ध मराठी वरिष्ठ कवि कुसुमाग्रज के जन्मदिन को चिह्नित करता है। 21 जनवरी, 2013 को महाराष्ट्र सरकार ने कवि कुसुमाग्रज की स्मृति में उनके जन्मदिन को चिन्हित करने के लिए प्रतिवर्ष 27 फरवरी को ‘मराठी भाषा गौरव दिवस’ मनाने का फैसला लिया। कुसुमाग्रज का पूरा नाम ‘विष्णु वामन शिरवाडकर’ है। शिरवाडकर एक प्रसिद्ध मराठी नाटककार, उपन्यासकार, लघु कथा लेखक, कवि और मानवतावादी थे।

प्रश्न 3. एलोरा-अजंता अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव 2023 किस राज्य में मनाया गया?

उत्तर – महाराष्ट्र 

डॉ बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के परिसर में 7 साल के अंतराल के बाद तीन दिवसीय एलोरा-अजंता अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव आयोजित किया गया। यह महोत्सव सोनारी महल में 25 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। यह फेस्टिवल क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और विविधता का उत्सव है। यह अजंता-एलोरा की गुफाओं की कलाकृति और वास्तुकला के अलावा स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के प्रदर्शन को प्रदर्शित करता है।

प्रश्न 4. औरंगाबाद का नया नाम क्या है?

उत्तर – छत्रपति संभाजीनगर

हाल ही में केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलने को स्वीकृति प्रदान कर दी है। औरंगाबाद जिले का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर (Chhatrapati Sambhajinagar) किया जाएगा। और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव (Dharashiv) किया जाएगा। राज्य सरकार ने इन नामों को लेकर पहले ही घोषणा कर दी थी और अब केंद्र सरकार ने भी इसे मंजूरी दे दी है।

प्रश्न 5. विश्व एनजीओ दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 27 फरवरी

दुनिया भर में लोगों को एनजीओ में शामिल होने और उनसे जुड़ कर सेवा प्रदान करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से ‘विश्व एनजीओ दिवस’ मनाया जाता है। विश्व एनजीओ दिवस 2023 का विषय ‘मानव अधिकारों को आगे बढ़ाने और सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में गैर सरकारी संगठनों की भूमिका और प्रभाव’ है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *