डेली करेंट अफेयर्स क्विज 2 मार्च 2024

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) इस लेख में 2 मार्च 2024 के करेंट अफेयर्स की महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हैं

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 2 मार्च 2024: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 2 मार्च 2024

प्रश्न 1. हाल ही में राजस्थान के बाहर किस शहर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया गया?

उत्तर – हैदराबाद

हैदराबाद के बेगम बाजार महाराणा प्रताप चौक पर पर महाराणा प्रताप की 21 फीट ऊँची प्रतिमा का अनावरण किया गया है। शहर में अपनी तरह की यह पहली प्रतिमा मेवाड़ के शासक की स्थायी विरासत को दर्शाती है। मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप को प्रताप सिंह प्रथम के नाम से  भी जाना जाता था। वे मुगल सम्राट अकबर के खिलाफ कड़े प्रतिरोध व इतिहास में आन-बान-शान के लिए अंकित है। हल्दीघाटी और डेवैर जैसे युद्ध में महाराणा की गाथा आज भी लोगों को प्रेरित करती है।

प्रश्न 2. भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन फ्यूल सेल फेरी का निर्माण किसने किया है?

उत्तर – कोचीन शिपयार्ड

हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की पहली स्वदेशी रूप से विकसित और निर्मित हाइड्रोजन फ्यूल सेल फेरी को लॉन्च किया है। यह हाइड्रोजन फ्यूल सेल फेरी शून्य उत्सर्जन और शून्य ध्वनि के कारण ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को कम करने में मदद करती है। इसका निर्माण कोचीन शिपयार्ड ने किया है। 

प्रश्न 3. शून्य भेदभाव दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 1 मार्च

विश्व में सभी लोगों को बिना किसी भेदभाव के उनके कानून और नीतियों में समानता, समावेश और सुरक्षा का अधिकार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 1 मार्च को शून्य भेदभाव दिवस मनाया जाता है। 2024 में इस दिवस को “हर किसी के स्वास्थ्य की रक्षा करना, सभी के अधिकारों की रक्षा करना” थीम के तहत मनाया गया।

प्रश्न 4. भारत ने बांध बनाकर किस नदी का पानी पाकिस्तान जाने से रोका?

उत्तर – रावी

भारत ने बांध का निर्माण करके पाकिस्‍तान की तरफ जाने वाले रावी नदी के पानी को रोक दिया है। इस बांध के निर्माण का इन्तजार पिछले कई वर्षों से था, जो तमाम चुनौतियों को पार करते हुए पूर्ण हुआ। अब इसका फायदा पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लोगों को होगा। इस बांध निर्माण परियोजना की शुरुआत 1995 में पूर्व प्रधान मंत्री पी वी नरसिम्हा राव ने की थी, जिसे बाद में राजनैतिक विरोध का सामना करना पड़ा। फिर केंद्र सरकार ने दिसंबर 2018 में परियोजना पर काम शुरू करके पूर्ण किया। यह बांध 206 मेगावाट बिजली पैदा करने में सक्षम है।

प्रश्न 5. जेडएसआई ने पश्चिम बंगाल तटों पर खोजी गई समुद्री हेड-शील्ड समुद्री स्लग की प्रजाति का नाम किस पर रखा है?

उत्तर – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

पश्चिम बंगाल और ओडिशा तटों पर समुद्री हेड-शील्ड समुद्री स्लग की एक नई प्रजाति खोजी गई है। भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (जेडएसआई) ने इस नई प्रजाति का नाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम पर रखा है। मेलानोक्लामिस द्रौपदी नामक इस विशिष्ट प्रजाति पर एक रूबी लाल धब्बा है और इसमें अद्वितीय विशेषताएं है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *