डेली करेंट अफेयर्स क्विज 18 जनवरी 2024

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) इस लेख में 18 जनवरी 2024 के करेंट अफेयर्स की महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हैं

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 18 जनवरी 2024: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 18 जनवरी 2024

प्रश्न 1. भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2023 किस राज्य में आयोजित किया जा रहा है?

उत्तर – हरियाणा

17 जनवरी से हरियाणा में भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) के नौवें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में अर्जेंटीना, आर्मेनिया, ऑस्ट्रेलिया, कंबोडिया, जापान, केन्या, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक, मलेशिया, रवांडा, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, थाईलैंड अमरीका, म्यांमा, नामीबिया, फिलीपींस, वियतनाम और जिम्‍बाब्‍वे हिस्‍सा ले रहे हैं। यह 4 दिवसीय महोत्सव विज्ञान और प्रौद्योगिकी के अग्रणी क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों को दर्शाता है।

प्रश्न 2. हाल ही में भारत के नंबर 1 शतरंज खिलाड़ी कौन बने हैं?

उत्तर – रमेशबाबू प्रगनानंद

चेन्नई के रमेशबाबू प्रगनानंद ग्रैंडमास्टरविश्वनाथन आनंद को पछाड़कर भारत के नंबर 1 खिलाड़ी बन गए हैं। इस 18 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी ने विज्क आन ज़ी में आयोजित टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट 2024 के चौथे दौर में चीन के विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को हराकर 2748.3 की FIDE लाइव रेटिंग के साथ विश्वनाथन आनंद को पीछे छोड़ दिया है। इस टूर्नामेंट के पांचवें दौर में अब प्रग्गनानंद का सामना अनीश गिरी से होगा। 

प्रश्न 3. इस वर्ष की सैन्य रैंकिंग में भारत कौनसे स्थान पर है?

उत्तर – चौथे

2024 की सैन्य रैंकिंग में भारत ने चौथा स्थान हासिल किया है। इस रैंकिंग में अमेरिका शीर्ष स्थान पर, द्वितीय स्थान पर रूस और तीसरे स्थान पर चीन है। 6.3704 के पावर इंडेक्स के साथ भूटान 145 देशों की इस रैंकिंग में सबसे निचले स्थान पर है। सैन्य रैंकिंग में 60 से अधिक कारकों को ध्यान में रखा जाता है जैसे सैनिकों की संख्या, सैन्य उपकरण, वित्तीय स्थिरता और भौगोलिक स्थिति आदि। भारत का पडोसी मुल्क पाकिस्तान 0.1711 की पावर इंडेक्स के साथ नौवें स्थान पर है।

प्रश्न 4. 2024 में श्री गुरु गोबिंद सिंह की जयंती कब मनाई गई?

उत्तर – 17 जनवरी

श्री गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2024 में 17 जनवरी को मनाई गई। इसे प्रकाश उत्सव के नाम से भी जाना जाता है। गुरु गोबिंद सिंह सिखों के दसवें और अंतिम गुरु थे क्योंकि उनके बाद धार्मिक किताब गुरुग्रंथ को ही गुरु मान लिया गया। वर्ष 1676 में मात्र 9 साल की उम्र में गुरु गोबिंद सिंह को सिखों का 10वां गुरु घोषित किया गया था। उन्होंने 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की थी। 

प्रश्न 5. हाल ही में किस राज्य ने महतारी वंदना योजना 2024 शुरू की है?

उत्तर – छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में महतारी वंदना योजना 2024 के नाम से एक नई योजना शुरू की है। यह योजना मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आयोजित ‘आर्थिक सरकारी लाडली बहना योजना’ के सफल कार्यान्वयन से प्रेरित है। छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य इस योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान करना है। महतारी वंदना योजना 2024 के अंतर्गत महिलाओं को कुल 12,000 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता हर महीने एक हजार रुपये की किश्त के रूप में प्रदान किये जाएंगे। 

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *