डेली करेंट अफेयर्स क्विज 1 नवंबर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) इस लेख में 1 नवंबर 2023 के करेंट अफेयर्स की महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हैं

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 1 नवंबर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 1 नवंबर 2023

प्रश्न 1. किस फुटबॉलर को 2023 के बैलन डी’ओर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

उत्तर – लियोनेल मेसी

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने इस वर्ष का बैलन डी’ओर पुरस्कार जीत कर इतिहास रच दिया है। इस स्टार प्लेयर ने पहले 2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019 और 2021 में यह पुरस्कार अपने नाम किया था। अब एक बार फिर यह पुरस्कार जीत कर वे 8 बार बैलन डी’ओर पुरस्कार जीतने वाले खिलाडी बन गए हैं। यह पुरस्कार व्यक्तिगत रूप से फुटबॉल में दिया जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है।

प्रश्न 2. मेरा हाउचोंगबा उत्सव किस राज्य में मनाया जाता है?

उत्तर – मणिपुर

मणिपुर के इंफाल में 28 अक्टूबर 2023 को आयोजित हुए मेरा हाउचोंगबा समारोह में सीएम एन बीरेन सिंह ने एकता और सद्भाव का एक शक्तिशाली संदेश दिया। मणिपुर का यह त्यौहार ‘मेरा’ माह के दौरान मनाया जाता है। यह महीना सितंबर या अक्टूबर में आता है। यह त्यौहार राज्य के लोगों के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक महत्त्व रखता है। हाउचोंगबा शब्द का अर्थ ‘मिलन-जुलना’ है। 

प्रश्न 3. सभी जिलों में हॉलमार्किंग केंद्र स्थापित करने वाला भारत का पहला राज्य कौनसा है?

उत्तर – केरल

हाल ही में केरल ने इडुक्की जिलें में हॉलमार्किंग केंद्र का उद्घाटन किया है। इसके साथ ही केरल अपने सभी जिलों में हॉलमार्किंग केंद्र स्थापित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। अब उपभोक्ता केरल के 14 जिलों से सोने के आभूषणों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित कर सकते हैं। 

प्रश्न 4. राष्ट्रीय एकता दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 31 अक्टूबर 

भारत में राष्ट्रीय एकता दिवस देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। 2023 में सरदार पटेल की 147वीं जयंती मनाई गई। लौह पुरुष के नाम से प्रख्यात सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आज के विविधतापूर्ण देश भारत के निर्माण में रियासतों को जोड़ने का कार्य किया था।

प्रश्न 5. हाल ही में किस राज्य में मशरूम की नई प्रजाति की खोज की गई?

उत्तर – केरल

केरल में जवाहरलाल नेहरू उष्णकटिबंधीय वनस्पति उद्यान एवं अनुसंधान संस्थान (जेएनटीबीजीआरआई) के शोधकर्ताओं ने पश्चिमी घाट में कैंडोलेमाइसेस अल्बोस्क्वामोसस की नई प्रजाति की पहचान की है। कैंडोलेमाइसेस अल्बोस्क्वामोसस नामक मशरूम जेएनटीबीजीआरआई परिसर में पाई जाती है। इस नई प्रजाति की मशरूम का जीनस कैंडोलेओमाइसेस है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *