डेली करेंट अफेयर्स क्विज 5 नवंबर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) इस लेख में 5 नवंबर 2023 के करेंट अफेयर्स की महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हैं

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 5 नवंबर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 5 नवंबर 2023

प्रश्न 1. विश्व सुनामी जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 5 नवंबर

भविष्य में सुनामी जैसी आपदा का सामने करने की तैयारी करने और ऐसी स्थिति में हर चुनौती से निपटने के लिए हर साल 5 नवंबर को विश्व सुनामी जागरूकता दिवस मनाया जाता है। पहली बार यह दिवस 2016 में मनाया गया था। दुनिया में कई देश ऐसे हैं जहाँ हर साल सुनामी का खतरा रहता है। 

प्रश्न 2. 2024 में विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा की मेजबानी कौन करेगा?

उत्तर – भारत

विश्व दूरसंचार मानकीकरण असेंबली (डब्ल्यूटीएसए) 2024 की मेजबानी भारत द्वारा की जाएगी, जो 5जी और 6जी नेटवर्क की प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 में केंद्रीय संचार एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत द्वारा WTSA 2024 की घोषणा की गई।

प्रश्न 3. बायोस्फीयर रिजर्व के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 3 नवंबर

बायोस्फीयर रिजर्व के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाने की घोषणा यूनेस्को द्वारा 2022 में 41वें जनरल कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई थी। यह दिवस बायोस्फीयर रिजर्व (बीआर), प्रकृति और संस्कृति के बीच संतुलन को संरक्षित करने और उनके महत्व को जानने का अवसर प्रदान करता है। बायोस्फीयर रिजर्व पृथ्वी की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विविधता के संरक्षण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रश्न 4. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में किस देश में SBI की शाखा का उद्घाटन किया है?

उत्तर – श्रीलंका

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने श्रीलंका के पूर्वी बंदरगाह शहर त्रिंकोमाली में अपनी एक शाखा स्थापित की है, जिसका उद्घाटन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया। वित्त मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार में कंपनियों की मदद करने में भारतीय स्टेट बैंक की भूमिका की सराहना की है। SBI पिछले 159 वर्षों से श्रीलंका में सेवा देने के साथ यहां का सबसे पुराना बैंक बन गया है। श्रीलंका के आर्थिक संकट के दौरान भारत ने 1 बिलियन अमरीकी डालर की मदद एसबीआई लाइन ऑफ क्रेडिट से की थी। 

प्रश्न 5. EPFO ने इस वर्ष अपना कौनसा स्थापना दिवस मनाया?

उत्तर – 71वां 

भारत मंडपम, नई दिल्ली में ईपीएफओ के 71वें स्थापना दिवस का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने वर्चुअल मोड से किया। इस अवसर पर “ईपीएफओ की उपलब्धियां” शीर्षक से एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी प्रदर्शित की गई। इसमें EPFO की सात दशकों की उल्लेखनीय यात्रा को दर्शाया गया।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *