डेली करेंट अफेयर्स क्विज 1 दिसंबर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) इस लेख में 1 दिसंबर 2023 के करेंट अफेयर्स की महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हैं

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 1 दिसंबर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 1 दिसंबर 2023

प्रश्न 1. हाल ही में किस भारतीय लेखिका को फ़्रेंच सम्मान मिला?

उत्तर – अर्शिया सत्तार

प्रसिद्ध लेखिका और अनुवादक अर्शिया सत्तार को 28 नवंबर को फ्रांस के महावाणिज्य दूतावास, बेंगलुरु में आयोजित एक समारोह में ‘नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स’ से सम्मानित किया गया। लेखिका को यह अवॉर्ड फ्रांस के राजदूत थिएरी माथौ द्वारा प्रदान किया गया। 63 वर्षीय अर्शिया सत्तार ने भारतीय साहित्य और पौराणिक कथाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्हें “द महाभारत फॉर चिल्ड्रन” के लिए 2022 में बाल साहित्य के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

प्रश्न 2. विश्व एड्स दिवस 2023 की थीम क्या है?

उत्तर – Let Communities Lead

लोगों को एड्स जैसी जानलेवा बीमारी से जागरूक करने के लिए हर साल 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। यह बीमारी ह्यूमन इम्यूनोडेफिशियेंसी वायरस (HIV) के कारण होती है। इसमें रोगी की प्रतिरक्षा प्रणाली प्रभावित होती है और बीमारी में लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। यह वायरस यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई) के अलावा संक्रमित रक्त चढ़ाने से, संक्रमित व्यक्ति के इंजेक्शन से दूसरे व्यक्ति को, गर्भावस्था, प्रसव या स्तनपान के दौरान मां से बच्चे में फ़ैल सकता है।

प्रश्न 3. रासायनिक युद्ध के सभी पीड़ितों के लिए स्मरण दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 30 नवंबर

वर्ष 2005 के बाद संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष 30 नवंबर को रासायनिक युद्ध के सभी पीड़ितों के लिए स्मरण दिवस मनाया जाता है। यह दिवस रासायनिक युद्ध में प्रभावित हुए लोगों की याद के रूप में मनाया जाता है। यह रासायनिक हथियारों के खतरे को ख़त्म करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 

प्रश्न 4. संत कवि भीमा भोई और महिमा पंथ की विरासत पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किस शहर में किया गया?

उत्तर – भुवनेश्वर

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘संत कवि भीमा भोई और महिमा पंथ की विरासत’ पर भुवनेश्वर में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया। शिक्षा मंत्रालय के साथ इस संगोष्ठी के आयोजन के लिए गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (ओडिशा), केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (आंध्र प्रदेश), एसओए डीम्ड विश्वविद्यालय भुवनेश्वर, और शास्त्रीय ओडिया में अध्ययन के लिए उत्कृष्टता केंद्र, सीआईआईएल ने सहयोग किया।

प्रश्न 5. हाल ही में किस राज्य में लक्जरी जहाज ‘क्लासिक इंपीरियल’ का शुभारंभ किया गया?

उत्तर – केरल

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 29 नवंबर को वर्चुअल माध्यम से केरल में लक्जरी पर्यटक जहाज ‘क्लासिक इंपीरियल’ का उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अपनी तरह का यह पहला जहाज केरल में क्रूज पर्यटन की अनंत संभावनाओं को बढ़ावा देगा। COVID-19 महामारी जैसी चुनौती का सामना करते हुए मार्च 2020 में ‘क्लासिक इंपीरियल’ का निर्माण शुरू हुआ था।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *