डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 10 फरवरी 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 10 फरवरी 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 10 फरवरी 2023

प्रश्न 1. किस कंपनी ने Chat-GPT का प्रतिद्वंदी बार्ड (Bard) विकसित किया है?

उत्तर – गूगल

Open AI ने नवंबर 2022 में Chat-GPT लॉन्च किया था। यह AI टूल संवादी खोज इंजन है। मात्र 5 दिनों में Chat-GPT के 10 लाख यूज़र्स हो गए थे। Chat-GPT को टक्कर देने के लिए गूगल ने ‘बार्ड (Bard)’ लॉन्च किया है। गूगल ने 2 साल पहले ही Bard का डिज़ाइन बना दिया था। 

प्रश्न 2. विश्व दाल/दलहन दिवस (World Pulses Day) कब मनाया जाता है?

उत्तर – 10 फरवरी

दालों के महत्त्व को उजागर करने के लिए 2019 से विश्व दाल/दलहन दिवस (World Pulses Day) मनाया जाता है। 10 फरवरी को विश्व दाल/दलहन दिवस मनाने का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पेश किया था। इसी तरह दालों के बारे में जानकारी फैलाने के लिए वर्ष 2016 को अंतर्राष्ट्रीय दालों का वर्ष घोषित किया गया था। 

प्रश्न 3. हाल ही में भारत में लिथियम के भंडार कहाँ मिले?

उत्तर – जम्मू-कश्मीर में

केंद्र सरकार ने बताया कि देश में पहली बार जम्मू-कश्मीर में 59 लाख टन लिथियम का भंडार पाया गया है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के सलाल-हैमाना क्षेत्र में 5.9 मिलियन टन के लिथियम अनुमानित संसाधन (जी3) की स्थापना की है। लिथियम एक अलौह धातु है, जो ईवी बैटरी में प्रमुख घटकों में से एक है।

प्रश्न 4. राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (National Deworming Day) कब मनाया जाता है?

उत्तर – 10 फरवरी

भारत में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 फरवरी को मनाया जाता है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस द्वि-वार्षिक रूप से चिह्नित है। यह दिवस स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देश में प्रत्येक बच्चे को कृमि से मुक्त करना है। यह दिवस भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों में से एक है।

प्रश्न 5. पीके रोजी (PK Rosy) की पहली फिल्म का नाम क्या है?

उत्तर – विगाथाकुमारन (द लॉस्ट चाइल्ड) 

हाल ही में गूगल ने अभिनेत्री पीके रोजी के 120वें जन्मदिवस के अवसर पर एक डूडल बनाया है। पीके रोज़ी, मलयालम सिनेमा की पहली महिला एक्ट्रेस थी। उनका जन्म 1903 में त्रिवेंद्रम (वर्तमान नाम त्रिरुवनंतपुरम) में हुआ था। PK Rosy ने 1928 में जेसी डेनियल द्वारा निर्देशित साइलेंट मलयालम फिल्म में लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाई थी, जो उनके जीवन में विवाद की वजह बनी।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *