डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 9 फरवरी 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 9 फरवरी 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 9 फरवरी 2023

प्रश्न 1. H2-ICE में ICE का फुल फॉर्म क्या है?

उत्तर – Internal Combustion Engine (आंतरिक दहन इंजन)

हाल ही में रिलायंस ने अशोक लेलैंड के साथ साझेदारी में भारत के पहले हाइड्रोजन इंटरनल कम्बशन इंजन (H2-ICE) को विकसित किया है। यह ट्रक इंजन शून्य कार्बन का उत्सर्जन करता है। यह इंजन हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के मिश्रण पर चलता है। फ्रेंकोइस इसाक डी रिवाज द्वारा 1806 में पहला H2-ICE बनाया गया था।

प्रश्न 2. भारत सरकार ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के युवाओं से जुड़ने के लिए कौनसा पोर्टल लॉन्च किया है?

उत्तर – युवा संगम पंजीकरण पोर्टल (Yuva Sangam Registration Portal)

भारत में पूर्वोत्तर राज्यों में विकास हमेशा धीमा रहा है। हालाँकि इसके पीछे के कई कारण है: जैसे भौगोलिक परिस्थिति, प्राकृतिक आपदा, समाज विरोधी समूह और उग्रवाद आदि। इसलिए उत्तर-पूर्वी भारत के विकास के लिए भारत सरकार ने युवाओं तक पहुँच बनाने के लिए यह पोर्टल लॉन्च किया है।

प्रश्न 3. गज़ियांटेप किला (Gaziantep Castle) किस देश में स्थित है?

उत्तर – तुर्की

तुर्की में 7.8 रिक्टर आए भूकंप ने गजियांटेप कैसल (Gaziantep Castle) को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इसे तुर्की के विनाशकारी भूकम्पों में से एक माना जाता है। इस भूकंप में पश्चिमी तुर्की में गजियांटेप प्रांत में स्थित यह किला तबाह हुआ हैं। बीजान्टिन सम्राट ने हित्ती साम्राज्य के युग के दौरान इस किले को बनाया था। 

प्रश्न 4. दक्षिण भारत की पहली औद्योगिक गलियारा परियोजना का नाम क्या है?

उत्तर – तुमकुरु औद्योगिक टाउनशिप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में गति शक्ति योजना (Gati Shakti Scheme) के तहत दक्षिण भारत के पहले औद्योगिक कॉरिडोर का शुभारंभ किया। इसे ‘तुमकुरु इंडस्ट्रियल टाउनशिप’ कहा जाता है। यह गलियारा 88,000 से अधिक लोगों को रोजगार देगा और अगले 5 से 6 के अंदर 7,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करेगा।

प्रश्न 5. सबसे अधिक चंद्रमाओं वाला ग्रह कौनसा है?

उत्तर – बृहस्पति (Jupiter)

पहले शनि ग्रह को 82 चंद्रमा के साथ सबसे अधिक चंद्रमाओं वाला ग्रह माना जाता था लेकिन नवीनतम खोज से पता चला है कि बृहस्पति के 12 और चंद्रमा हैं। इसके साथ ही बृहस्पति के चंद्रमाओं की संख्या बढ़कर 92 हो गई है। बृहस्पति सूर्य के परिवार का सबसे बड़ा ग्रह है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *