डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 15 फरवरी 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 15 फरवरी 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 15 फरवरी 2023

प्रश्न 1. WPL (women premier league) 2023 की सबसे महँगी खिलाड़ी कौन है?

उत्तर – स्मृति मंधाना

महिला प्रीमियर लीग (WPL) की पहली नीलामी में भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके साथ ही स्मृति मंधना WPL (डब्ल्यूपीएल) की सबसे महँगी खिलाड़ी बन गई है। मंधाना का इस नीलामी में आधार मूल्य 50 लाख रुपये था।

प्रश्न 2. हाल ही में बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति कौन बने हैं?

उत्तर – मोहम्मद शहाबुद्दीन

पूर्व न्यायाधीश और स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद शहाबुद्दीन छुपू बांग्लादेश के 22वें राष्ट्रपति बने हैं। निर्विरोध राष्ट्रपति बने मोहम्मद शहाबुद्दीन मोहम्मद अब्दुल हमीद की जगह लेंगे। अब्दुल हमीद, बांग्लादेश के सबसे लंबे समय तक राष्ट्रपति रहे हैं। और संविधान के अनुसार वे तीसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति नहीं रह सकते थे।

प्रश्न 3. भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस किसकी जयंती पर मनाया जाता है?

उत्तर – सरोजिनी नायडू की जयंती पर

भारत में हर साल 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिवस भारत की प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी व कवयित्री ‘सरोजिनी नायडू (Sarojini Naidu)’ की जयंती को चिह्नित करता है। सरोजिनी नायडू को भारत की कोकिला यानी Nightingale of India भी कहा जाता है।

प्रश्न 4. सऊदी अरब से अंतरिक्ष मिशन 2023 पर जाने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कौन है?

उत्तर – रायाना बरनावी (Rayana Barnawi) 

रायाना बरनावी (Rayana Barnawi), सऊदी अरब की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री है, जो इस वर्ष अंतरिक्ष में जाएगी। रायाना बरनावी इस साल अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के 10 दिवसीय मिशन पर सऊदी अली अल-कारनी के साथ जाएगी। 

प्रश्न 5. प्रोजेक्ट चीता के तहत भारत को दक्षिण अफ्रीका से कितने चीते मिलेंगे?

उत्तर – 12 चीते 

जनवरी, 2023 में भारत और दक्षिण अफ्रीका ने ‘प्रोजेक्ट चीता (Project Cheetah)’ के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस प्रोजेक्ट के तहत दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते भारत लाए जाएंगे। इन चीतों को मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा जाएगा। गौरतलब है कि सितंबर 2022 में नामीबिया से आठ चीतों को कूनो पार्क में लाया गया था।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *