डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 11 जनवरी 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 11 जनवरी 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 11 जनवरी 2023

प्रश्न 1. Golden Globe Awards 2023 में बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड किसने जीता?

उत्तर – ‘Naatu Naatu’ ने

अमेरिका में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के 80वें संस्करण आयोजन किया गया। इसमें बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग को मिला है। एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ दो कैटगरी के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में नॉमिनेट हुई थी। बेस्ट ओरिजिनल सांग के अल्वा यह बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग मोशन पिक्चर के लिए नॉमिनेट भी हुई थी।

प्रश्न 2. हाल ही में T20I में सबसे तेज 1500 रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन बने?

उत्तर – सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव ने अंतरराष्ट्रीय T20 में सबसे तेज 1500 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सूर्यकुमार ने यह रिकॉर्ड 42 पारियों में 843 गेंदों का सामना करते हुए अपने नाम किया। यादव से पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने 940 गेंदों में बनाया था।  

प्रश्न 3. खेलो इंडिया राष्ट्रीय महिला खो-खो लीग किस विश्वविद्यालय में आयोजित की जा रही है?

उत्तर – चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, पंजाब

पंजाब में 10 से 13 जनवरी तक खेलो इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय खो-खो लीग का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय खो-खो महासंघ द्वारा केंद्रीय खेल मंत्रालय के पूर्ण वित्तीय सहयोग से तीन चरणों में इस लीग का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने इस टूर्नामेंट के लिए 32.25 लाख रुपये की मंजूरी दी है। इसमें 12 टीमें  भाग ले रही है।

प्रश्न 4. किस विश्वविद्यालय ने यूथ फेस्टिवल में ‘ओवरऑल चैंपियनशिप’ जीती?

उत्तर – केरल विश्वविद्यालय 

तिरुपति में श्री पद्मावती महिला विश्व विद्यालय (SPMVV) में 36वें इंटर यूनिवर्सिटी साउथ ज़ोन यूथ फेस्टिवल पद्म तरंग में केरल विश्वविद्यालय ने ‘ओवरऑल चैंपियनशिप’ जीती। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) के सहयोग से SPMVV तीसरी बार इस कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है। यह पाँच दिवसीय कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में छात्र दलों को प्रतिनियुक्त करने वाले समस्त विश्वविद्यालयों में केरल पहले स्थान पर है। 

प्रश्न 5. अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2023 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?

उत्तर – अहमदाबाद

अहमदाबाद में 08 जनवरी से 14 जनवरी तक अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव की थीम ‘एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य’ है। इसमें 68 देशों के करीब 125 पतंग उड़ाने वाले हिस्सा ले रहे हैं। गुजरात में उत्तरायण या मकर संक्रांति के नाम से प्रचलित अंतर्राष्ट्रीय पतंग उत्सव 1989 से हर साल मनाया जाता है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *