डेली करेंट अफेयर्स क्विज 13 अप्रैल 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 13 अप्रैल 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 13 अप्रैल 2023

प्रश्न 1. मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 12 अप्रैल

1961 में यूरी गगारिन (Yuri Gagarin) की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा को चिह्नित करने के लिए 12 अप्रैल को मानव अन्तरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Human Space Flight) मनाते हैं। इसे मनाने का उद्देश्य मानव द्वारा प्रौद्योगिकी में की गई प्रगति को पहचानने में मदद करना है। 

प्रश्न 2. हाल ही में किस मंत्री ने युगांडा में ‘तुलसी घाट बहाली परियोजना’ का शुभारंभ किया?

उत्तर – विदेश मंत्री एस. जयशंकर

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने युगांडा में तीन दिवसीय दौरे पर है। इस दौरान विदेश मंत्री ने ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी-युगांडा की सराहना भी की। यह विश्व के सबसे पुराने आबाद शहर के सौंदर्यता को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है। अफ्रीका की तरफ से युगांडा को 2022 से 2025 के लिए गैर-एलाकेदार आंदोलन (JNM) का अध्यक्ष चुना गया है।

प्रश्न 3. हिमाचल प्रदेश ने हाल ही में कृषि और पशुपालन संबंधित कौनसी योजना शुरू की है?

उत्तर – संजीवनी परियोजना

हिमाचल प्रदेश में पशुधन आबादी कुल 4.41 मिलियन है। राज्य के लोग भी पशुधन को महत्त्वपूर्ण मानते हैं। इसलिए राज्य सरकार ने डेयरी किसानों और पशुपालकों के विकास के लिए संजीवनी परियोजना शुरू की है। इस परियोजना के द्वारा राज्य के किसानों और पशुपालकों के घर तक टेलीमेडिसिन और प्रौद्योगिकी के उपयोग से देखभाल सेवाएं प्रदान की जाएगी।

प्रश्न 4. महाराष्ट्र किसकी जयंती को ‘स्वतंत्रता वीर गौरव दिन’ के रूप में मनाया जाएगा?

उत्तर – विनायक दामोदर सावरकर

हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की अब से स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की जयंती को ‘स्वतंत्र वीर गौरव दिन’ के रूप में मनाया जाएगा। स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की जयंती 28 मई को आती है, अतः इस वर्ष पहला स्वतंत्र वीर गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सावरकर लेखक भी थे उन्होंने “The Indian War of Independence 1857″, Six Glorious Epochs of Indian History”, और “Hindutva: Who is a Hindu? जैसी पुस्तके लिखी थी।

प्रश्न 5. मराठा उद्योग रत्न 2023 पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

उत्तर – नीलेश सांबरे को

जिजाऊ शैक्षणिक और सामाजिक फाउंडेशन के संस्थापक निलेश भगवान सांबरे को इस वर्ष के मराठा उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार मराठा उद्यमी विकास और मार्गदर्शन संस्था महाराष्ट्र राज्य द्वारा मराठा उद्यमी सम्मेलन 2023 में दिया गया है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *