डेली करेंट अफेयर्स क्विज 12 अप्रैल 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 12 अप्रैल 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 12 अप्रैल 2023

प्रश्न 1. राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 11 अप्रैल

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस (National Safe Motherhood) महिलाओं की मातृत्व सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। भारत सरकार ने वर्ष 2003 में इस दिवस को मनाने की शुरुआत की थी। व्हाइट रिबन एलायंस इंडिया द्वारा इस अभियान की शुरुआत की गई थी। फिर सरकार ने इस दिवस को मनाने का फैसला लिया ताकि गर्भावस्था या फिर प्रसव के दौरान किसी महिला की मौत न हो।

प्रश्न 2. सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक परिवहन वाले 19 शहरों में भारत के किस शहर को जगह मिली है?

उत्तर – मुंबई

लंदन के मीडिया आउटलेट ‘टाइम आउट’ ने दुनिया के सबसे अच्छे पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाले 19 शहरों की सूची जारी की है। एक सर्वे पर आधारित इस सूची में भारत का एक शहर ‘मुंबई’ भी है। इस सूची में शीर्ष स्थान पर बर्लिन को दूसरे स्थान पर प्राग को और तीसरे स्थान पर टोक्यों को रखा गया है। इस सूची में मुंबई 19वें नंबर पर स्थित है।

प्रश्न 3. हाल ही में किस पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला?

उत्तर – आम आदमी पार्टी (आप) 

10 अप्रैल 2023 को चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी (AAP) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया है। इस दौरान चुनाव आयोग ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापिस ले लिया है। राज्य स्तर की पार्टी रालोद (RLD), बीआरएस, पीडीए, पीएमके, आरएसपी और एमपीसी का दर्जा भी समाप्त कर दिया गया है।

प्रश्न 4. इस वर्ष ज्योतिराव फुले की कौनसी जयंती मनाई गई?

उत्तर – 196वीं 

हर साल 11 अप्रैल को ज्योतिराव फुले जयंती मनाई जाती है। ज्योतिराव फुले का जन्म 11 अप्रैल, 1827 को हुआ था। वे एक प्रख्यात सामाजिक सुधारक, दार्शनिक और लेखक थे। उन्होंने अपने जीवन में दलितों और महिलाओं की शिक्षा और उत्थान के लिए आवाज उठाई थी। उन्होंने सत्यशोधक समाज की स्थापना की थी। ज्योतिबा फुले ने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ 1848 में पुणे में लड़कियों के लिए एक स्कूल खोला था। 

प्रश्न 5. भारत ने भारतीय संविधान के ‘डोगरी संस्करण’ का कौनसा संस्करण जारी किया है?

उत्तर – पहला संस्करण 

केंद्रीय कानून, न्याय और संसदीय कार्य मंत्री, किरेन रिजिजू ने जम्मू विश्वविद्यालय में देश के संविधान के डोगरी संस्करण का पहला संस्करण जारी किया है। यह विमोचन भाषाई विविधता को बढ़ावा देने के लिए किया गया। यह देश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *