डेली करेंट अफेयर्स क्विज 14 जुलाई 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 14 जुलाई 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 14 जुलाई 2023

प्रश्न 1. विश्व युवा कौशल दिवस (World Youth Skills Day) कब मनाया जाता है?

उत्तर – 15 जुलाई

हर साल 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस (World Youth Skills Day) मनाया जाता है। WYSD को मनाने का उद्देश्य युवाओं को रोजगार, अच्छे काम और उद्यमिता के लिए कौशल प्रदान करने के रणनीतिक महत्व पर केंद्रित है। इस दिवस को एक विशेष थीम के तहत मनाया जाता है। विश्व युवा कौशल दिवस 2023 की थीम ‘परिवर्तनकारी भविष्य के लिए शिक्षकों, प्रशिक्षकों और युवाओं को कुशल बनाना’ है।

प्रश्न 2. हाल ही में पीएम मोदी को मिला ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’, किस देश से संबंधित है?

उत्तर – फ्रांस 

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने नरेंद्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक और सैन्य सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया है। इसके साथ ही नरेंद्र मोदी यह सम्मान पाने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं। पीएम मोदी के अलावा यह सम्मान नेल्सन मंडेला, किंग चार्ल्स, एंजेला मर्केल और बुट्रोस-घाली को मिला हुआ है।

प्रश्न 3. हाल ही में किसको नारेडको दिल्ली चैप्टर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है

उत्तर – हर्षवर्द्धन बंसल को

हाल ही में नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (NAREDCO) ने अपने दिल्ली चैप्टर की स्थापना की है। NAREDCO दिल्ली चैप्टर का अध्यक्ष हर्षवर्द्धन बंसल को नियुक्त किया गया है। NAREDCO एक अग्रणी राष्ट्रीय संगठन है। यह आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत काम करता है और रियल एस्टेट क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है।

प्रश्न 4. समुद्री क्षेत्र के डिफरेंशियल ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम का नाम क्या है, जिसका हाल ही में उद्घाटन किया गया है?

उत्तर – सागर संपर्क

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने हाल ही में स्वदेशी डिफरेंशियल ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (डीजीएनएसएस) ‘सागर संपर्क’ का उद्घाटन किया है। डीजीएनएसएस एक स्थल आधारित संवर्द्धन प्रणाली है। यह ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (जीएनएसएस) में त्रुटियों को ठीक करती है, जिससे अधिक सटीक स्थिति की जानकारी मिलती है।

प्रश्न 5. इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2023 का विषय क्या है?

उत्तर – वैश्विक डिजिटल नवाचार

केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 12 जुलाई, 2023 को आईएमसी-2023 के कर्टेन रेजर का उद्घाटन किया। एशिया की प्रमुख डिजिटल प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) का 7वां संस्करण 27 से 29 अक्‍टूबर 2023 तक नई दिल्‍ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जाएगा।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *