डेली करेंट अफेयर्स क्विज 15 अप्रैल 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 15 अप्रैल 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 15 अप्रैल 2023

प्रश्न 1. बैसाखी पर्व खासतौर पर किस समुदाय से संबंधित है?

उत्तर – सिख

यह पर्व वैशाख माह के प्रथम दिन को आता है, जो जॉर्जियाई कैलेंडर के अनुसार 14 अप्रैल को मनाया जाता है। यह फसल के मौसम की शुरुआत को चिह्नित करता है। सभी लोग इस अवसर पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर लोक नृत्य और खास व्यंजनों का लुत्फ़ उठाते हैं। सिख समुदाय के लोग गुरूद्वारे जाते हैं और जगह-जगह लंगर की व्यवस्था की जाती है।

प्रश्न 2. 2023 में अंबेडकर जयंती की कौनसी वर्षगाँठ मनाई गई? 

उत्तर – 132वीं

डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर के स्मरण में 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती मनाई जाती है। भारत सरकार ने इस दिवस को सार्वजनिक छुटी के रूप में घोषित किया है। इस दिन के अवसर पर बाबा साहेब के जीवन पर्यन्त संघर्षों को याद किया जाता है। उनके द्वारा बनाए गए सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों को स्वीकारा जाता है। बाबा साहेब को भारत के संविधान का जनक कहा जाता है।

प्रश्न 3. विश्व चगास रोग दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 14 अप्रैल को

चगास रोग, हृदय और पाचन से संबंधित रोग है। इस रोग को अमेरिकन ट्रायपनोसोमियासिस, साइलेंट डिजीज या साइलेंटेड डिजीज नाम से भी जाना जाता है। यह रोग ट्रायपनोसोमा क्रूज़ी परजीवी द्वारा होता है, जिसे ट्रायटोमाइन बग भी कहा जाता है। यह बग मनुष्यों को संक्रमित करता है। मुख्य रूप से गरीब लोग इस रोग की चपेट में आते हैं क्योंकि वे अतिवृष्टि संबंधित स्थानों में रहते हैं।

प्रश्न 4. नदी के नीचे चलने वाली भारत की पहली मेट्रो ट्रेन किस नदी के नीचे चलती है?

उत्तर – हुगली नदी

कोलकाता मेट्रो भारत की पहली नदी के नीचे चलने वाली ट्रेन है। इसने हाल ही में अपनी पहली अंडर-रिवर यात्रा पूरी कर ली है। मेट्रो रेक्स को हुगली नदी के निचे बानी एक अंडरवाटर टनल में चलाया गया। इसने अपनी पहली यात्रा महाकरण से हावड़ा मैदान स्टेशन तक की। यह मेट्रों 520 मीटर की दूरी को मात्र 45 सेकंड में तय कर लेती है। इसके पायलट मोड़ में चार स्टेशन होंगे, जिनमें एस्प्लेनेड, महाकरण, हावड़ा और हावड़ा मैदान शामिल है।

प्रश्न 5. ‘बिजनेस लीडर ऑफ द डिकेड’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?

उत्तर – कुमार मंगलम बिड़ला

हाल ही में ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) द्वारा 13वें मैनेजिंग इंडिया अवॉर्ड्स के समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अडित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला को “बिजनेस लीडर ऑफ द डेकेड अवॉर्ड” प्रदान किया गया। यह पुरस्कार उनके द्वारा पिछले 10 वर्षों में भारतीय उद्योग में दिए गए योगदान के लिए दिया गया था।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *