डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 3 फरवरी 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 3 फरवरी 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 3 फरवरी 2023

प्रश्न 1. IIRF एमबीए रैंकिंग 2023 में भारत का शीर्ष सरकारी एमबीए इंस्टिट्यूट कौनसा है?

उत्तर – आईआईएम अहमदाबाद

इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF) ने IIRF रैंकिंग 2023 की सूची जारी कर दी है। इस सूची के माध्यम से भारत के टॉप मैनेजमेंट और बिजनेस स्कूल का मूल्याङ्कन किया गया है। इसमें भारत के टॉप सरकारी एमबीए इंस्टिट्यूट में आईआईएम अहमदाबाद (IIM Ahmedabad) को पहले स्थान पर रखा गया है। भारत के टॉप प्राइवेट एमबीए इंस्टिट्यूट में एक्सएलआरआई जमशेदपुर (XLRI Jamshedpur) को पहला स्थान प्राप्त हुआ है।

प्रश्न 2. विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2023 की थीम क्या है?

उत्तर – Wetland Restoration

हर साल 2 फरवरी को पूरे विश्व में ‘विश्व आर्द्रभूमि दिवस’ (World Wetland Day) मनाया जाता है। इस दिवस का आयोजन ग्लोबल वार्मिंग का सामना करने में और हमारी धरती के लिए आद्रभूमि की महत्त्वपूर्ण भूमिका के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिये किया जाता है। आद्रभूमि में दलदल और मंग्रोव को शामिल किया जाता है। इसे विश्व के सबसे नाजुक और संवेदनशील पारिस्थितिक तंत्र में शामिल किया जाता है। 

प्रश्न 3. हाल ही में यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल हुआ ‘ओडेसा’ शहर किस देश में स्थित है?

उत्तर – यूक्रेन

‘ओडेसा’ शहर यूक्रेन का ऐतिहासिक बंदरगाह शहर है। इस काला सागर बंदरगाह ने हाल ही में रूस के हमलों को सहा है। इसलिए राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र से अनुरोध किया था कि ओडेसा को शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) की विश्व विरासत सूची में शामिल किया जाए। 

प्रश्न 4. भारत के किस उद्योग समूह ने हाल ही में इजराइल के हाइफा बंदरगाह का किया अधिग्रहण किया है? 

उत्तर – अडानी समूह (Adani Group)

अडानी समूह ने हाइफा बंदरगाह (Haifa Port) का अधिग्रहण लगभग 1.2 अरब डॉलर में किया है। अडानी समूह इस सौदे के तहत एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब स्थापित करेगा। गौतम अडानी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौजूदगी में हाइफा बंदरगाह के अधिग्रहण का समझौता पूरा किया है। 

प्रश्न 5. इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स द्वारा आर्थिक और राजनीति के क्षेत्र में योगदान के लिए किस भारतीय को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान से सम्मानित किया गया है?

उत्तर – पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को

पिछले सप्ताह लंदन में एक समारोह में इस पुरस्कार की घोषणा की गई है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को यह पुरस्कार आर्थिक और राजनीति के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया जा रहा है। मनमोहन सिंह वर्ष 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे हैं।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *