डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 16 फरवरी 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 16 फरवरी 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 16 फरवरी 2023

प्रश्न 1. हाल ही में भारत सरकार ने बीमा क्षेत्र में कौनसा पोर्टल लॉन्च किया है?

उत्तर – बीमा सुगम पोर्टल (Bima Sugam Portal)

भारत में बीमा क्षेत्र की विकास दर बहुत धीमी है, जिसे बढ़ाने के लिए भारत सरकार ने यह पोर्टल लॉन्च किया है। यह पोर्टल बीमा खरीदारों और विक्रेताओं के लिए एक साझा मंच की तरह कार्य करेगा। इस पोर्टल पर आप बाजार की सभी बीमा कंपनियों को ढूंढ कर बीमा योजनाएं खरीद सकते हैं। पूरी दुनिया में भारतीय बीमा क्षेत्र की हिस्सेदारी 1.5% से भी कम है। 

प्रश्न 2. दुनिया का पहला पूरी तरह से ऑपरेशनल स्वार्म ड्रोन सिस्टम किस सेना को मिला?

उत्तर – भारतीय सेना को

भारतीय सेना को यह स्वार्म ड्रोन बेंगलुरु स्थित स्टार्ट-अप न्यूस्पेस रिसर्च ने वितरित किए हैं। भारतीय सेना इन उच्च डेंसिटी वाले स्वार्म ड्रोन को संचालित करने वाला दुनिया का पहला प्रमुख सशस्त्र बल बन गया है। ये ड्रोन एक विशेष वजन के बम ले जाने में सक्षम हैं।

प्रश्न 3. भारतीय रिज़र्व बैंक के दूसरे वैश्विक हैकाथॉन “अग्रदूत (Harbinger) 2023” की टैगलाइन क्या है?

उत्तर – परिवर्तन के लिए नवाचार (Innovation for Transformation)

हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक ने दूसरे वैश्विक हैकाथॉन ‘अग्रदूत (Harbinger) 2023 – परिवर्तन के लिए नवाचार’ की घोषणा की है। रिज़र्व बैंक ने इस हैकाथॉन की थीम ‘समावेशी डिजिटल सेवाएं’ रखी है। अग्रदूत 2023 के लिए पंजीकरण 22 फरवरी, 2023 से शुरू होगा। इसके विजेता को 40 लाख रुपये और उपविजेता को 20 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

प्रश्न 4. Anti-Woke Inc के सीईओ कौन है?

उत्तर – विवेक रामास्वामी

विवेक रामास्वामी, एक भारतीय अमेरिकी हैं, जो 2024 के अमेरिकी चुनावों में लड़ने की योजना बना रहे हैं। 37 वर्षीय विवेक रामास्वामी की संपत्ति 500 ​​मिलियन अमरीकी डॉलर है। रामास्वामी ESG निवेश, यानी पर्यावरण, सामाजिक और शासन निवेश में है। और वे रिपब्लिकन राजनेताओं, किसानों और व्यापारियों के साथ अच्छी जान-पहचान रखते हैं।

प्रश्न 5. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किस राज्य की पुलिस को ‘राष्ट्रपति का रंग’ पुरस्कार भेंट किया है?

उत्तर – हरियाणा पुलिस को 

हरियाणा पुलिस को ‘राष्ट्रपति का रंग’ पुरस्कार उसकी असाधारण सेवा के लिए दिया गया है। केंद्रीय मंत्री शाह ने करनाल के मधुबन में हरियाणा पुलिस अकादमी में एक समारोह में राष्ट्रपति की तरफ से यह पुरस्कार प्रदान किया है। 

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *